कर्नाटक के रामानगर जिले से एक व्यक्ति के घर से 25 इंसानी खोपडियां व सैकड़ों की संख्या में हड्डियां मिली हैं जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति काला जादू करता था पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में लागू हुआ CAA, मोदी सरकार ने नोटिफिकेशन किया जारी।
रामानगर जिले के गांव जोगनहल्ली गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसे देखकर गांव के लोग व पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये एक व्यक्ति के घर से 25 इंसानी खोपडियां व सैकड़ों की संख्या में हड्डियां मिली हैं गांव जोगनहल्ली का रहने वाला बलराम नाम का व्यक्ति तंत्र मंत्र व काला जादू करता था बलराम नाम का यह व्यक्ति रविवार की रात शमशान घाट में पूजा कर रहा था और वहां के स्थानीय लोगों ने उसे पूजा करते हुए वहाँ देख लिया

और उन्होने यह सूचना तुरंत पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुचकर बलराम को शमशान घाट में पकड़ा और उससे पूछताछ की और कहा कि तू यह पूजा क्यों करता है पूछताछ के दौरान बलराम ने बताया कि उसके फार्म हाउस पर भी तंत्र -मंत्र वा गुप्त पूजा करता है पुलिस ने बलराम नाम के व्यक्ति के फार्म हाउस पर छान- बीन की तो वहां 25 इंसानों की खोपडी व सैकड़ों की संख्या में हड्डियां मिली और इसी के साथ बलराम के फार्म हाउस पर हड्डियों से बनी कुर्सी को देखकर पुलिस अधिकारी और गांव के लोग दंग रह गये खोपड़ियों पर हल्दी, केशर व सफेद धारियां दिखाई दे रही थी
पुलिस अधिकारी के बलराम से कडाई से पूछताछ करने पर बलराम ने बताया कि यह खोपडियां उनके पूर्वजों के समय की हैं लेकिन पुलिस को यह खोपडियां लगभग 3 से 4 साल पहले की लग रही हैं फोरेंसिक साइंस लेबोतरी (FSL )की एक टीम ने जाकर घटनास्थल की छान बीन की और वहां से सुराग एकत्रित किये और यह टीम इन खोपड़ियों वा हड्डियों की उम्र पता करने के लिए खास टेस्ट कर रही है पुलिस ने बलराम के खिलाफ मुकदम्मा दर्ज कर उसे अपनी हिरासत में ले लिया है पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है
Trending Videos you must watch it





