Mumbai: बड़ा हादसा, दही हांडी के दौरान नीचे गिरने से 41 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक

दही हांडी के दौरान नीचे गिरने से 41 लोग घायल

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान बहुमंजिला पिरामिड बनाने वाले कुल 41 युवक नीचे गिरने से घायल हो गए। बताया जा रहा है की मटकी फोड़ने के लिए ऊपर चढ़े युवक तेजी से नीचे गिर गए और घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि घायलों को उपचार हेतु नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें :महाराष्ट्र: रत्नागिरी में ऑटो चालक ने नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर की हैवानियत।

मुंबई में ‘दही हांडी’ उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें बहुमंजिला पिरामिड बनाने वाले 41 लोग नीचे गिरने से घायल हो गए। ये सभी मटकी फोड़ने के लिए ऊपर चढ़े थे, उसी दौरान नीचे गिर गए और घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में ले जाया गया है।

बीएमसी ने बताया कि घायलों में से 26 का उपचार ओपीडी में चल रहा है और सात को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

दही हांडी उत्सव स्थान पर उमड़ी लोगों की भीड़

दही हांडी देखने के लिए मुंबई और ठाणे में कई स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई के वर्ली, दादर, ठाणे के खोपट और टेम्पी नाका जैसे पारंपरिक स्थानों पर बड़ी भीड़ देखने को मिलती है. और लटकी हुई हांडी को तोड़ने वाली विजेता टीम के लिए उच्च पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।

11,000 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए

दही हांडी उत्सव वाले स्थान पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11,000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। जोन के सभी पुलिस उपायुक्त और क्षेत्रों के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के अलावा पुलिस स्टेशनों के कांस्टेबल और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और कार्यान्वयन के लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »