मथुरा: पिता के साथ सो रहे चार माह के मासूम बच्चे को किया अगवा, तलाश में जुटी पुलिस

पिता के साथ सो रहे चार माह के मासूम बच्चे को किया अगवा

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट वाली काली मंदिर के पास से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पिता के साथ चारपाई पर सो रहे चार माह के मासूम बच्चे को अगवा कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक़ जब पिता की आँख खुली तो देखा की बच्चा चारपाई पर नहीं है. इससे परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें :राशिफल 25 मई 2024: आज दिन शनिवार, बन रहा है चतुर्थ दशम योग, इन राशियों की आय में होगी वृद्धि।

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट वाली काली मंदिर के पास से माता-पिता के साथ सड़क किनारे सो रहे चार माह के मासूम बच्चे के अपहरण करने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार तड़के की बताई जा रही है. पुलिस ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ भी पता नही चल पाया है। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बनाह के रहने वाले सूरज, राया अपनी पत्नी प्रीति और तीन बच्चों के साथ बस अड्डे के पास किराए पर रहता था। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से मकान का किराया न चुकाने पर 22 मई को मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल कर बाहर कर दिया। इसके बाद सूरज ने जमुनापार क्षेत्र में किराए पर एक मकान लेकर वहां सारा सामान शिफ्ट कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is modi.jpeg

बुधवार रात वह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ कैंट काली मंदिर के पास सड़क किनारे सो गया। बृहस्पतिवार को वह जमुनापार वाले मकान में शिफ्ट होने वाले थे कि उसकी पत्नी ने बृहस्पतिवार है कहकर मकान में शिफ्ट होने से रोक दिया।

इसके चलते वह रात को फिर से वहीं अपने परिवार के साथ सो गया। प्रीति ने बताया कि उसने शुक्रवार तड़के 3.30 बजे करीब चार माह के मासूम बेटे कृष्णा को दूध पिलाकर सुलाया था। इसके बाद वह सो गयी। साढ़े चार बजे के करीब जब उसकी आँख खुली तो देखा कि बेटा चारपाई पर नही था।

उन्हें शक हुआ कि कहीं कोई जानवर तो नहीं ले गया है। ऐसे में उन्होंने अपने बच्चे को आसपास के इलाके में ढूंढा, लेकिन मासूम का कोई पता न लग सका। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर छोटेलाल ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में मासूम की तलाश की, लेकिन उन्हें भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा।

इस संबंध में पिता सूरज ने बेटे के अपहरण का केश दर्ज कराया है। और उन्होंने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। कृष्णा का जन्म चार माह पूर्व ही हुआ था।

पुलिस ने सदर इलाके के निसंतान दंपती भी रडार पर ले लिए हैं। मुखबिर तंत्र को इनके पीछे लगा दिया गया है। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश के पूरे प्रयास कर रही है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.

 trending video you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »