आगरा: टेंपो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हाथ कंधे से हुआ अलग, हालत गंभीर।

तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

ताजनगरी आगरा के खंदौली से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां एक तेजरफ्तार टेंपो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बाइक सवार का हाथ कंधे से अलग होकर दूर जा गिरा। और युवक लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरा। घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें : राशिफल 19 जून 2024: आज दिन बुधवार, बन रहा है  गजकेसरी राजयोग, कई राशियों को होगा धन लाभ

ताजनगरी आगरा के खंदौली कस्बा में सैमरा तिराहे पर टेंपो चालक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। बताया जा रहा है की यह घटना मंगलवार की देर शाम को हुई है. दुर्घटना में बाइक सवार युवक का हाथ कंधे से अलग हो गया। जानकारी के अनुसार युवक बाइक सवार खराद मशीन का कारीगर है। वह आगरा से से वापस घर आ रहा था। 

हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. जिन्होंने टेंपो सहित चालक को पकड़ कर पुलिस के सौंप दिया। बताया जा रहा है कि वास जोखी के रहने वाले तीस वर्षीय टिंकू खराद मशीन का कारीगर है। वह काम कर आगरा रामबाग से बाइक से अपने गांव वास जोखी के लिए लौट रहा था। सैमरा तिराहे पर अनियंत्रित टेंपो ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। 

दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया और उसका हाथ कंधे से अलग हो गया। हादसे के वाद ग्रामीणों ने मौके से टेंपो सहित चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को एनएन हॉस्पीटल आगरा में एडमिट कराया है। लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »