हमारे मुस्लिम राष्ट्र में……बंगाल में सड़क पर महिला के साथ की बुरी तरह से मारपीट पर तृणमूल विधायक ने की विवादित टिप्पणी।

पश्चिम बंगाल में सरेआम एक कपल को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। वीडियो में बांस के डंडों के साथ जोड़े को पीटते हुए दिखाई दे शख्स की पहचान ताजमुल उर्फ ​जेसीबी के तौर पर हुई है. जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सहित राजनीतिक दलों के नेताओं ने पश्चिम बंगाल में हुई घटना की निंदा की और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है.

यह भी पढ़ें : गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी अचानक ढह गई, हादसे में दो की मौत। 

 पश्चिम बंगाल में रविवार को व्यक्ति द्वारा बीच सड़क पर एक जोड़े को बेरहमी से पीटने का वायरल हो रहे वीडियो को लेकर विपक्ष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा और सीपीआई (एम) ने उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके में एक टीएमसी कार्यकर्ता द्वारा सरेआम एक कपल को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान ने सड़क पर महिला के साथ की बुरी तरह से मारपीट पर अजीबो-गरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उसकी गतिविधियाँ “असामाजिक” थीं। हालाँकि, हमीदुल ने तजमुल का पार्टी के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है.

और उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला गांव का है और इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. इसी बीच बंगाल पुलिस ने रविवार (30 जून) को वीडियो वायरल होने पर महिला उत्पीड़न मामले में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

विधायक ने कहा कि महिला ने भी गलत किया। उसने अपने पति, बेटे और बेटी को छोड़ दिया और दुष्ट जानवर बन गई। मुस्लिम समाज के अनुसार कुछ संहिता और न्याय है। हालांकि, हम इस बात से सहमत हैं कि जो कुछ हुआ वह थोड़ा अतिवादी था। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले आज, वीडियो को बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि सड़क पर सरेआम एक कपल को बेरहमी से पीटने वाला व्यक्ति हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है

भाजपा की बंगाल इकाई ने आरोप लगाया है कि वीडियो में बांस के डंडों के साथ महिला की पिटाई करने वाला शख्स एक स्थानीय टीएमसी नेता तजेमुल है, जिसे ‘जेसीबी’ के नाम से भी जाना जाता है। इसे खबर बनाने के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए टीएमसी विधायक ने कहा, “आप जिस वायरल वीडियो के बारे में बात कर रहे है. महिला ने इसकी तहरीर नहीं दी है। मीडिया में आप लोग ही इसे हेडलाइन बना रहे हैं।”

हमीदुल रहमान ने कहा कि महिला कुछ “असामाजिक गतिविधियों” में शामिल थी, और गांव ने ‘सलीशी सभा’ ​​(जिसे कंगारू कोर्ट भी कहा जाता है) बुलाई, तथा यह घटना कंगारू कोर्ट के फैसले के बाद हुई.”

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »