NEET PG 2024 Exam Date: नई तारीखों का एलान, कथित अनियमितताओं पर विवाद के बीच 11 अगस्त को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा।

नई तारीखों का एलान, कथित अनियमितताओं पर विवाद के बीच 11 अगस्त को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा।

स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी पीजी) 2024 की नई एग्जाम डेट का एलान कर दिया गया। वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए परीक्षा 11 अगस्त, 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।  NEET PG परीक्षा शुरू में 23 जून के लिए निर्धारित की गयी थी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर इसे स्थगित कर दिया था। आप नीट पीजी ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :सुनक को पछाड़ कीर स्टार्मर संभालेंगे यूके की कमान: स्टार्मर ने कहा, ‘परिवर्तन अब शुरू होता है’, क्योंकि लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिवों को हरा दिया है।”

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (एनईईटी पीजी) 2024 परीक्षा की नई एग्जाम डेट की घोषणा कर दी है । इस वर्ष NEET PG परीक्षा 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

अधिक अपडेट और जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। शेड्यूल चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं.

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से एक नोटिस जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि अब नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक साइट की सहायता ले सकते हैं.  

इससे पहले, NEET PG परीक्षा शुरू में 23 जून के लिए निर्धारित की गयी थी लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एहतियात के तौर पर इस एग्जाम को री- शेड्यूल किया था। जिसके बाद आज परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा किया गया है. इस परीक्षा में 2 से 3 लाख कैंडिडेट्स हर साल भाग लेते हैं

NEET PG: कटऑफ डेट 15 अगस्त ही रहेगी

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा (NBEMS) नीट पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें जरूरी जानकारी के सम्बन्ध 5 प्वाइंट्स दिए गए हैं-

  • एनबीईएमएस के 22 जून 2024 के नोटिस के क्रम में नीट पीजी 2024 परीक्षा की नई तारीख तय गई है।
  • अब नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • नीट पीजी परीक्षा 24 में उपस्थित होने की पात्रता के उद्देश्य से कट ऑफ की डेट 15 अगस्त ही रहेगी।
  • दो पालियों में परीक्षा के आयोजन के बारे में आगे की डिटेल NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर बाद में अपलोड की जाएगी।
  • किसी भी सवाल/ स्पष्टीकरण या सहायता के लिए कैंडिडेट्स NBE की वेबसाइट NEET PG helpline पर पर जाकर देख सकते हैं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »