हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश को दिल्ली से किया गिरफ्तार, उसके वकील ने कहा सरेंडर किया।

हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश को दिल्ली से किया गिरफ्तार,

2 जुलाई को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ समीप फुलरई गांव में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मचने से 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे. वही इस मामले के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को यूपी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें :राशिफल 6 जुलाई 2024: आज दिन शनिवार बन रहा है नवपंचम योग, इन राशियों के लिए कामयाबी के खुलते नजर आएंगे रास्ते।

हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ से हुई 121 मौतों के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर ने दिल्ली में   सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है की दिल्ली के नजफगढ़ – उत्तम नगर के बीच के एक अस्पताल में यूपी की हाथरस पुलिस के पहुंचने के बाद देव प्रकाश ने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. हाथरस पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि मधुकर ने रात दस बजे यूपी पुलिस के विशेेष जांच दल सरेंडर किया है। इस बात की जानकारी सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने दी है.

हाथरस पुलिस मधुकर को यूपी के साथ राजस्थान व हरियाणा में भी तलाश रही थी। आरोपी के आत्मसमर्पण करने बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में मुख्य सेवादार मधुकर इकलौता नामजद आरोपी है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वकील एपी सिंह ने दावा किया कि हमने रात दस बजे यूपी पुलिस के विशेेष जांच दल को देव प्रकाश मधुकर को सौंपा है, अब यूपी STF जांच कर सकती है.

साथ ही वकील एपी सिंह ने कहा कि, मधुकर का दिल्ली में इलाज चल रहा था। हम इस मामले की जांच में सहायता करना चाहते हैं चाहते हैं।  कार्यक्रम का मुख्य आयोजनकर्ता मधुकर ने ही सत्संग के लिए मधुकर ने ही प्रशासन से मंजूरी ली थी। उस पर गैर इरादतन हत्या, सबूत मिटाने समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

132 गवाहों के बयान दर्ज
आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया, एसआईटी द्वारा जल्द ही मुख्यमंत्री को अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अब तक 132 बयान दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक हाथरस में सत्संग करने वाले भोले बाबा के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है.

वकील एपी सिंह ने दावा किया कि हमने अपना वादा निभाते हुए यूपी पुलिस को बुलाकर आत्मसमर्पण करा दिया। अग्रिम जमानत याचिका भी नहीं लगाई। मधुकर हृदय रोग का इलाज कराने दिल्ली आए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को हाथरस में एक सत्संग के बाद हुई भगदड़ के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सेवादार’ के रूप में काम करने वाले ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं । मंगलवार को हाथरस में उपदेशक नारायण साकार हरि या ‘भोले बाबा’ द्वारा आयोजित सत्संग के बाद मची भगदड़ में कुल 121 लोगों की जान चली गयी थी, मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »