Noida News: नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गी में आग लगने से तीन बच्चियों की हुई मौत, पिता बुरी तरह झुलसे

नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गी में आग लगने से तीन बच्चियों की मौत

उत्तरप्रदेश के नोएडा सेक्टर 8 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां आग लगने से बुधवार सुबह एक झुग्गी में सो रहीं तीन बच्चियों की मौत हो गई. जबकि बच्चियों के माता और पिता बुरी तरह से झुलस गए हैं। उन्‍हें इलाज के लिए पहले स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है । उधर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें : Bihar News: नर्सरी के छात्र ने तीसरी कक्षा के बच्चे को मार दी गोली, बैग में रखकर स्कूल ले गया बंदूक, घटना से पूरे स्कूल परिसर में मचा हड़कंप।  

सेक्टर-8 स्थित बिजली घर के पास बुधवार सुबह एक झुग्गी में आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में एक परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, गंभीर रूप से झुलसी तीनों बच्चियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चियों के पिता की हालत नाजुक होने पर उपचार हेतु दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती बच्चियों की मां की हालत स्थिर है। 

चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी में हुआ शार्ट सर्किट

(जेजे) कॉलोनी में ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग करने के दौरान बैटरी फटने से बिजली घर के पास एक झुग्गी में आग लगी।आशंका जताई गई है कि चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और उसमें आग लग गई.  फेज-1 कोतवाली पुलिस मामले की जांच जुट गयी है।

डीसीपी ने बताया है कि बुधवार सुबह चार बजे फेज-1 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-8 स्थित झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनी में बिजली घर के पास एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी।

टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

घटना सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । जांच पर पता चला है कि एक परिवार के पांच लोग घर में सोए हुए थे।

आस्था समेत तीन बच्चियों की आग हादसे में हुई मौत

इस हादसे में 32 वर्षीय दौलत राम , उनकी 30 वर्षीय पत्नी नीनू व उनकी पुत्रियां आस्था (10), नैना (7) व आराध्या (5) समेत पांचों सदस्य आग में बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने आराध्या, नैना व आस्था को मृत घोषित कर दिया। दौलतराम की हालत नाजुक होने पर उसे सफदरगंज दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

वहीं नीनू की हालत स्थिर है। पुलिस जांच में पता चला है कि मैनपुरी का दौलतराम ई-रिक्शा चालक है। वह किराये के मकान में झुग्गी-झोपड़ी में एक कमरे में परिवार के साथ रहता है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग पर लगाई थी। आशंका है कि रात करीब साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट हुआ और उसमें आग लग गई। तेजी से फैली आग ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »