चीन में दिन व दिन सामूहिक हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच अब यहां के सबसे बड़े शहर शंघाई के एक सुपरमार्केट से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने लोगों पर चाकू से वार कर दिया , जिससे तीन की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : राशिफल 1 अक्टूबर 2024: आज दिन मंगलवार, बन रहा है सुनफ़ा योग, इन 5 राशियों को होगा जबर्दस्त धन लाभ, बिजनस में होगी जमकर कमाई।
शंघाई में वॉलमार्ट स्टोर के अंदर एक व्यक्ति द्वारा चाकूबाजी करने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। संदिग्ध की पहचान 37 वर्षीय व्यक्ति के रूप हुई है जो “व्यक्तिगत वित्तीय विवाद के कारण अपना गुस्सा निकालने” के लिए शहर आया था।
यह घटना सोमवार को चीन के 75वें राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर शंघाई में हुई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना की जानकारी सोमवार को स्थानीय समय नौ बजकर 47 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां 37 साल का हमलावर लिन लोगों पर चाकू से हमला कर रहा था। उसे तुरंत पकड़ लिया गया।
वॉलमार्ट स्टोर शंघाई के घनी आबादी वाले सोंगजियांग क्षेत्र में स्थित है, जहां कई विश्वविद्यालय भी हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि वहीं, अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। हाल के महीनों में, चीन में चाकू से हमलों में वृद्धि देखी गई है क्योंकि देश ने आग्नेयास्त्रों पर प्रतिबंध लागू किया है।
सितंबर में शेन्ज़ेन शहर में एक 10 वर्षीय जापानी लड़के की उसके स्कूल के पास चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जून में, चार अमेरिकी कॉलेज प्रशिक्षकों को पूर्वोत्तर शहर जिलिन के एक सार्वजनिक पार्क में चाकू मार दिया गया था। इस बीच, मई में, जियांग्शी प्रांत के एक प्राथमिक विद्यालय में एक चाकूधारी महिला द्वारा चाकू मारने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
Trending Videos you must watch it