राशिफल 5 अक्टूबर 2024 : आज दिन शनिवार, नवरात्रि के तीसरे दिन बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग; 5 राशियों की होगी जबर्दस्‍त कमाई, धार्मिक कामों में मन लगेगा।

राशिफल

राशिफल : 5 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

 

मेष राशिफल
प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। आज आपके काम रुक-रुक कर पूरे होंगे। आप अपने प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्रि 2024 दिन 1 : मां शैलपुत्री की कहानी

वृषभ राशिफल
ऑफिस में आज आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. अपनी योजनाएं गुप्त रखें. नये विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि रहेगी। आप भावनात्मक तौर पर काफी कमज़ोर महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल
आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. दाम्पत्य जीवन अत्यंत सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके आत्मविश्वास से आपके बॉस खुश रहेंगे। आपको कोई समाचार मिल सकता है. जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें।

कर्क राशिफल
परिवार के किसी सदस्य को लेकर कुछ परेशानी रहेगी। आप किसी बड़े काम की योजना बनाएंगे। अपनी गलतियों को सुधारें। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज आप अपना पूरा ध्यान सिर्फ अपने काम पर ही रखें। किसी कारण से आप अपने बच्चों से नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशिफल
परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपके वरिष्ठ बहुत प्रसन्न रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपके घर मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या राशिफल
आपकी सेहत ख़राब हो सकती है. आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। संतान के करियर और भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम संबंधों में आपको परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं।

तुला राशिफल
आपका जनसंपर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को अपने करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। घर का माहौल काफी अनुशासित रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें साझा करेंगे। आज आपको कोई खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के प्रति अच्छा व्यवहार रखें. आपको बुरी संगति से बचना चाहिए। सोच-विचार में ज्यादा समय बर्बाद न करें. आपको अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। क्रोध करने की बजाय शांति से काम लें।

धनु राशिफल
आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। दोस्त आपकी भरपूर मदद करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। दिन शांति और आराम से बीतेगा। लोग आपके विचारों को बहुत महत्व देंगे।

मकर राशिफल
आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे। लेकिन आपके काम रुकावटों के साथ पूरे होंगे। आप शोध कार्यों में रुचि लेंगे। बुरे इरादे वाले लोग आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें।

कुंभ राशिफल
जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रसन्न करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। आपको आत्मिक सुख का अनुभव होगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

मीन राशिफल
दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहने वाली है। नया कार्य शुरू करने में दिक्कतें आ सकती हैं। विरोधियों के सामने आपको सतर्क रहना चाहिए। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। बिजनेस में बड़े प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

Trending Videos you must watch it

 

news bp bharat ads
अपने व्यवसाय के लिए विज्ञापन खरीदें बिजनेस को आगे बढ़ाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »