उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ गयी जिन्हें आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात करीब 1 बजे अस्पताल ले जाया गया। रतन टाटा को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को रक्तचाप में भारी गिरावट के बाद सोमवार तड़के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को रक्तचाप में अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 86 वर्षीय उद्योगपति को गंभीर हालत में देर रात करीब 12:30-1:00 बजे लाया गया। उन्हें तुरंत गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ले जाया गया, जहां प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख एस्पी गोलवाला के नेतृत्व में गहन विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी।भारी गिरावट के बाद सोमवार तड़के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ब्लड प्रेशर गिरने के चलते ICU में कराया गया भर्ती
मिड डे के अनुसार, रतन टाटा का ब्लड प्रेशर काफी गिर गया था और उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला के नेतृत्व में गहन चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
Trending Videos you must watch it