राशिफल : 28 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के विवाह में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। मित्रों के साथ सार्थक चर्चा में आपको आनंद आएगा। लवमेट्स के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें : कानपुर: दृश्यम मूवी देखकर महिला की हत्या, DM आवास के पास गाड़ दिया शव; 124 दिन बाद हत्या का खुलासा
वृषभ राशिफल
विवादित मामले सुलझ सकते हैं. आप बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। समय बर्बाद मत करें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आप परिवार वालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। शुभ समाचार मिलेगा.
मिथुन राशिफल
आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कमीशन संबंधी कार्यों से आपको धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं. आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा. घर में करीबी रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।
कर्क राशिफल
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आलस्य और लापरवाही से बचें. रोजगार में बाधाएं आ सकती हैं। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं है। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है।
सिंह राशिफल
आज आपके बड़े-बुज़ुर्ग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको अपने स्वाभिमान की रक्षा करनी होगी. स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा.
कन्या राशिफल
आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। सहकर्मी आपकी भरपूर मदद करेंगे। यात्रा से आपको लाभ होगा। नौकरी में आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।
तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। आपको सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशिफल
आप अपने जीवनसाथी पर पैसा खर्च कर सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। आपको व्यापार में जबरदस्त धन लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपको भारी धन लाभ हो सकता है। पुराने विवादों को लेकर झगड़ा खत्म होने की संभावना है।
धनु राशिफल
आप अपने करियर को लेकर कुछ खास योजनाएं बना सकते हैं। आप अनावश्यक खर्चों में पैसा बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए।
मकर राशिफल
अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे विकसित करने का प्रयास करें। आपको रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आप किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल तनावमुक्त रहेगा। आपके विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आप भविष्य की योजनाओं की ओर आकर्षित होंगे।
कुंभ राशिफल
अपनी जीवनशैली व्यवस्थित रखें. सर्वाइकल दर्द उभर सकता है। वाणी में विनम्रता बनाए रखें. अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें। लोग आपकी बात का अनादर कर सकते हैं। आपको दिखावा करने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए।
मीन राशिफल
व्यावसायिक अनुबंधों में सावधानी रखें। गले में संक्रमण और जलन होने की आशंका है. व्यापार मंदा रहेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियाँ आप पर दबाव डालेंगी। अधिकारियों से परेशानी का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
Trending Videos you must watch it
