समाजवादी पार्टी ने संभल हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पार्टी ने इसके साथ ही यूपी सरकार से प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की है।
यह भी पढ़ें :वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भीषण आग, 200 से अधिक बाइक जलकर राख।
संभल में हिंसा के बाद जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने शनिवार को बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध को 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय उस दिन लिया गया जब समाजवादी पार्टी का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शाही जामा मस्जिद के कोर्ट द्वारा आदेशित सर्वे को लेकर भड़की हिंसा के बारे में जानकारी लेने के लिए संभल का दौरा करने वाला था।
इस बीच, समाजवादी पार्टी ने एक बड़ा कदम उठाया है। सम्भल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को समाजवादी पार्टी (सपा) ने 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इस निर्णय के बारे में सपा ने ‘X’ पर एक पोस्ट भी किया। साथ ही, यूपी सरकार से भी प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है।
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, “संभल में हुई हिंसा में बीजेपी सरकार और प्रशासन की नाकामी के कारण अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
यूपी सरकार मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दे.मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा ने कहा, हमारी यूपी सरकार से यह मांग है कि हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये दिए जाएं।
संभल हिंसा का आज सातवां दिन है, और वहां की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन लखनऊ में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार रात सपा ने एक डेलिगेशन भेजने की घोषणा की, जिसमें माता प्रसाद पांडेय सहित 5 सांसद और 4 विधायक शामिल थे।
इसके बाद, संभल में डीएम ने देर रात धारा-163 लागू कर दी है, जिसके तहत अब 5 लोग बिना अनुमति के एकत्र नहीं हो सकेंगे। सपा नेता और विधायक माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को नजरबंद कर दिया गया है।
मुरादाबाद में सपा विधायक पिंकी यादव समेत 10 नेताओं को हिरासत में लिया गया है, जबकि बरेली में 100 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। हापुड़ में कैराना सांसद इकरा हसन को भी पुलिस ने रोक लिया, क्योंकि वे पुलिस से बचते हुए संभल जाने की कोशिश कर रहे थे।
19 नवंबर से संभल में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जब अदालत ने मुगलकालीन मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया था। दावा किया गया था कि इस स्थल पर पहले हरिहर मंदिर स्थित था। 24 नवंबर को दूसरे सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी, जब प्रदर्शनकारी मस्जिद के पास एकत्र हुए और सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। इसके बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। इस झड़प में चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आरोपों को नकारा है।
सुप्रीम कोर्ट ने तब से संभल ट्रायल कोर्ट को मामले की कार्यवाही और उसके सर्वेक्षण को रोकने का आदेश दिया है. पेंसिया ने आगे कहा, “अगर कोई सोशल मीडिया पर किसी भी ग्रुप पर अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो ग्रुप एडमिन पोस्ट को डिलीट कर देगा और तुरंत पुलिस को सूचित करेगा. साइबर कैफे आगंतुकों के नाम दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर रखेंगे. संभल में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर पुतला नहीं जलाएगा.





