मथुरा में सर्दी ने मचाई तबाही, 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

मथुरा में सर्दी ने मचाई तबाही, 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं के असर से रविवार को मथुरा में सर्दी और बढ़ गई। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड के कारण लोग ठिठुरते हुए नजर आए और खासकर सुबह और शाम के समय सर्दी का असर ज्यादा महसूस हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ठंडी हवाएं अगले कुछ दिनों तक इस ठंड को और बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, ‘मस्जिद में जय श्रीराम के नारे को अपराध कैसे माना जा सकता है?

मथुरा में रविवार को सर्दी का सितम जारी रहा, जब जिले के न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़कते हुए 6 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। इस तापमान में गिरावट से जिले में ठिठुरन और बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में मथुरा के न्यूनतम तापमान में कुल पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री से गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया।

शनिवार को मथुरा का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रविवार को तापमान में गिरावट देखी गई। रविवार को पारा और लुढ़ककर 6 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिन में तापमान और गिर सकता है, जिससे सर्दी में और इजाफा होने की संभावना है।

थुरा में इस सप्ताह तापमान में लगातार गिरावट देखी गई है। 9 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री था, जबकि 15 दिसंबर को यह गिरकर 22.2 डिग्री (अधिकतम) और 6 डिग्री (न्यूनतम) पर पहुंच गया। इस गिरावट के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है। यहाँ देखें पिछले कुछ दिनों का तापमान

  • 09 दिसंबर: अधिकतम – 23.5°C, न्यूनतम – 10.2°C
  • 10 दिसंबर: अधिकतम – 23.2°C, न्यूनतम – 9.4°C
  • 11 दिसंबर: अधिकतम – 22.9°C, न्यूनतम – 8.9°C
  • 12 दिसंबर: अधिकतम – 22.8°C, न्यूनतम – 8.6°C
  • 13 दिसंबर: अधिकतम – 22.6°C, न्यूनतम – 8.1°C
  • 14 दिसंबर: अधिकतम – 22.4°C, न्यूनतम – 7.5°C
  • 15 दिसंबर: अधिकतम – 22.2°C, न्यूनतम – 6°C

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »