महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां गेटवे ऑफ इंडिया के पास यात्रियों से भरी नाव पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, यह नाव ‘नीलकमल’ नाम की थी और एलिफेंटा की तरफ जा रही थी। घटना उरण करंजा के पास हुई। नाव के पलटने के बाद से यात्रियों को बचाने के प्रयास तेज़ी से किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Delhi Air Quality: दिल्ली-एनसीआर में AQI बेहद खराब,कोहरे के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक नाव पलटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 66 अन्य लोगों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, नाव का नाम ‘नीलकमल’ था और यह एलिफेंटा के लिए जा रही थी। नाव उरण, करंजा के पास डूबने लगी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 66 सवारों को बचा लिया। हालांकि, इस हादसे में एक शख्स की दुखद मौत की खबर है।
घटना के तुरंत बाद, नौसेना, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए), तटरक्षक बल, येलो गेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछुआरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस प्रयास के तहत सभी 66 सवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया, हालांकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।