कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नेताओं ने इस बात पर चर्चा की कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान को देखते हुए, सरकार को उनके सम्मान में एक उचित स्थान पर स्मारक स्थापित करना चाहिए। इस मुद्दे पर उनके परिवार के सदस्य सरकार से बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने जानकारी दी कि मल्लिकार्जुन खरगे और मनमोहन सिंह का परिवार इस मामले पर सरकार से वार्ता कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के बठिंडा में दर्दनाक हादसा: भारी बारिश के कारण नाले में गिरी बस, 8 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कांग्रेस ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और उनके स्मारक के लिए एक उपयुक्त स्थान देने की मांग की है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नेताओं ने इस पर विचार किया कि सरकार को मनमोहन सिंह के कद और योगदान के अनुसार, उनका स्मारक एक सम्मानजनक स्थान पर स्थापित करना चाहिए। उनके सम्मान में एक उचित स्थान पर स्मारक स्थापित करना चाहिए। इस मुद्दे पर उनका परिवार सरकार से बातचीत कर रहा है।
कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने जानकारी दी कि मल्लिकार्जुन खरगे और मनमोहन सिंह का परिवार इस मामले पर सरकार से बातचीत कर रहे हैं। गौरतलब है किडॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर (गुरुवार रात) को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।
मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी का शोक संदेश: ‘देश ने खो दिया एक विशिष्ट नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह को खोने पर गहरी शोक संतप्त है। साधारण पृष्ठभूमि से उभरकर उन्होंने एक उत्कृष्ट अर्थशास्त्री के रूप में देश की सेवा की।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री समेत विभिन्न प्रमुख सरकारी पदों पर कार्य किया और भारतीय आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। उनके संसद में किए गए हस्तक्षेप हमेशा व्यावहारिक और प्रभावी रहे। प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए।
अंतिम संस्कार शक्तिस्थल के पास होगा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल (28 दिसंबर) को सुबह 11:45 बजे दिल्ली के शक्ति स्थल स्थित निगम बोध घाट में किया जाएगा। इस बीच, उनकी बेटी आज रात अमेरिका से भारत लौटेंगी।
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। अंतिम संस्कार के समय विशेष राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा, और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।