उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। गुरुवार सुबह, जंगल से निकलकर तेंदुआ आबादी में पहुंच गया और चार लोगों को घायल कर दिया। यह घटना बहराइच के कारीकोट गांव में हुई, जहां तेंदुए के हमले से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
बहराइच जिले के बरगदहा गांव में गुरुवार की सुबह तेंदुए के आक्रमण से हड़कंप मच गया। तेंदुआ जंगल से अचानक गांव में घुस आया और जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक उसने चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से पूरे गांव में दहशत फैल गई।घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। घटना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
घटना के अनुसार, तेंदुआ सबसे पहले रमाकांत नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जो शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। रमाकांत के शोर मचाने पर तेंदुआ ने संदीप नामक व्यक्ति पर भी हमला किया। इसके बाद तेंदुआ शत्रुघ्न के घर में घुसा और घर से बाहर निकलते समय शंकर दयाल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली भेजा गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए खोजबीन की जा रही है।
बहराइच में तेंदुए के हमले के बाद डीएफओ ने लिया बड़ा कदम
बहराइच जिले में तेंदुए के हमले के बाद डीएफओ बी शिव शंकर ने स्थिति का जायजा लिया और वन विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजा। टीम ने तेंदुए को जंगल की ओर भगा दिया।
डीएफओ ने बताया कि हमले में घायल सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। उन्होंने आगे कहा कि गांव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज शाम तक पिंजरा लगाया जाएगा ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है क्योंकि गांव का इलाका जंगल से सटा हुआ है, जिससे वन्य जीव अक्सर यहां पहुंच जाते हैं।