Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, रायपुर में 15 साल बाद खिला कमल

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है, विशेष रूप से रायपुर में जहां पार्टी ने 15 साल बाद जीत दर्ज की है। भाजपा का उद्देश्य है कि इस चुनाव में भी शानदार जीत हासिल कर राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार का ख्वाब पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें: राशिफल 15 फरवरी 2025: आज दिन शनिवार, बन रहा है शश राजयोग, इन राशियों को आर्थिक लाभ, उन्नति और सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी, प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है, और इस बार भाजपा उम्मीदवारों का प्रदर्शन मजबूत नजर आ रहा है। रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा को बड़ी सफलता मिली है, जहां भाजपा की मीनल चौबे ने महापौर पद पर बंपर वोटों से जीत हासिल की है। जगदलपुर में भी भाजपा के संजय पांडे ने महापौर पद पर विजय प्राप्त की है। कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा, 6 अन्य नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त बनी हुई है।

नगर पालिका परिषदों की बात करें तो 34 परिषदों में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 8 नगर पालिकाओं में बढ़त बनाए हुए हैं। साथ ही, 7 नगर निगमों में निर्दलीय प्रत्याशी भी आगे हैं।

छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न होने के बाद आज सुबह 9 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद, सुबह 9:30 बजे से ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से जुड़े वोटों की गिनती भी प्रारंभ हो गई है।

इस चुनाव में कुल 173 नगरीय निकायों के लिए वोट डाले गए हैं, जिनमें 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद, 49 नगरपालिका परिषदों, और 114 नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षद पदों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025:दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत

दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली है। महापौर पद सहित 40 पार्षदों के पदों पर भाजपा ने विजय हासिल की है, जबकि कांग्रेस केवल 12 वार्डों में सिमटकर रह गई है। इसके अलावा, 8 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: दंतेवाड़ा के पांचों निकायों में भाजपा की जीत

दंतेवाड़ा जिले के सभी पांच निकायों में भाजपा ने विजय हासिल की है। दंतेवाड़ा नगरपालिका में भाजपा की पायल गुप्ता, बचेली नगरपालिका में राजू जायसवाल, किरंदुल नगरपालिका में रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर नगर पंचायत में सुभद्रा नेगी और गीदम नगर पंचायत में रजनीश सुराना ने जीत दर्ज की है।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा की जीत

15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा ने महापौर पद पर जीत हासिल की है। भाजपा की मीनल चौबे ने बंपर वोटों से विजय प्राप्त की है।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: बालोद जिले में भाजपा की शानदार जीत

बालोद जिले के 2 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में भाजपा ने अपना दबदबा कायम किया है। एक नगर पंचायत में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस अपना अध्यक्ष किसी भी निकाय में नहीं बना पाई। कांग्रेस के तीनों विधानसभा विधायक भी इस चुनाव में धराशाही हो गए।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: जगदलपुर में भाजपा की जीत

जगदलपुर में भाजपा के महापौर पद प्रत्याशी संजय पांडे जीत गए हैं। भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू है।

सीएम विष्णुदेव साय के गृह नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस के प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी सुदबल राम यादव को 81 वोटों से हराया।

32 प्रत्याशी पहले ही विजयी घोषित

एक अहम बात यह है कि मतदान से पहले ही 32 प्रत्याशियों ने पार्षद पद पर जीत हासिल कर ली थी। इनमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पार्षद शामिल हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी विजयी हुए हैं। वहीं, बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हो चुकी हैं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »