27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एकबार फिर बीजेपी सरकार बन गई है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। उन्हें कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए।
दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें दिल्ली विधानसभा के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद, उन्होंने आज रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित हुआ, जहां दिल्ली के उपराज्यपाल ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। साथ ही, NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ 16,000 से अधिक नागरिक भी इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बने।
Delhi New CM Oath: सालों बाद दिल्ली में डबल इंजन सरकार
दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “यह दिल्ली के लिए एक खुशी का पल है क्योंकि सालों बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनी है। अब सरकार दिल्ली के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर काम करेगी।
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज, 20 फरवरी 2025 को, रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Delhi New CM Oath: प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराया था। प्रवेश वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और 10 वर्षों तक सांसद रहे हैं। दिल्ली में वे जाट समुदाय के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं।
Rekha Gupta Oath Taking Ceremony : डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी ली शपथ
रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी शपथ ली। डॉ. पंकज कुमार सिंह पेशे से डेंटिस्ट हैं और उनके पिता निगम में कमिश्नर के पद पर रह चुके हैं।
Rekha Gupta Oath ceremony : कपिल मिश्रा ने भी ली मंत्री पद की शपथ
रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कपिल मिश्रा ने दूसरी बार दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही अन्य मंत्रियों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का भार संभाल लिया।
Delhi CM Oath Ceremony : मनजिंदर और इंद्राज ने भी ली शपथ
दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंद्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस बार बीजेपी ने दिल्ली की 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Rekha Gupta Oath Ceremony : आशीष सूद ने ली मंत्री पद की शपथ
आशीष सूद ने भी मंत्री पद की शपथ ली ।