राशिफल : 15 मार्च शनिवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
आज आपको अवैध मामलों में उलझने से बचना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। आप नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। मित्रों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। खान-पान में शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 17 मार्च से गेहूं खरीद की शुरुआत, MSP बढ़ने से किसानों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशिफल
आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार कर सकते हैं। आप नए कौशल सीखने का प्रयास करेंगे। अपने माता-पिता के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। आज आप अपने बच्चों के साथ काफी समय बिताएंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप किसी राजनीतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
मिथुन राशिफल
व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप गलत कामों में रुचि ले सकते हैं। आपके खर्चे कम होंगे। बच्चों की गलतियों को न छुपाएं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आपको अपने पारिवारिक मामलों का ध्यान रखना होगा।
कर्क राशिफल
आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। मौज-मस्ती और विलासिता के लिए दिन उत्तम है। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णयों से आपको काफी लाभ मिलेगा। आप अपने लवमेट के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सिंह राशिफल
आप दिखावे के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपनी पिछली गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा। कुछ रिश्तेदार आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आपके कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं।
कन्या राशिफल
आज आपको अपने निर्णयों को प्राथमिकता देनी चाहिए। आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, जिससे सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव न करें।
तुला राशिफल
कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। अधिक सोचने के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। अपने जीवन साथी की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। आपके परिवार में कुछ परेशानी रहेगी।
वृश्चिक राशिफल
आप अपने जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप प्रसन्न रहेंगे। अपने काम में पारदर्शिता बनाए रखें। आपका मन किसी सामाजिक कार्य में लगेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
धनु राशिफल
आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। आज आपको खाने का बहुत शौक रहेगा। प्रॉपर्टी के लेन-देन आसानी से पूरे हो जायेंगे। आपको अनावश्यक कार्यों से बचना चाहिए। आप नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपकी मदद करेंगे।
मकर राशिफल
आपके वैवाहिक रिश्ते में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा। कई दिनों से रुके हुए काम फिर से शुरू हो जायेंगे। आपके घर पर कुछ रिश्तेदारों का आगमन होगा। अपना काम सहकर्मियों पर न छोड़ें। कानूनी विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
कुंभ राशिफल
आपके परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। लोग आप पर झूठा आरोप लगा सकते हैं। खान-पान में थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। परिवार में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप न करने दें। यात्रा में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मीन राशिफल
आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके प्रेम विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजन का आनंद लेंगे। मन को शांत रखने के लिए आप मधुर संगीत सुन सकते हैं। अपनी बात पर दृढ़ रहने से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।
Trending Videos you must watch it
