आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में बोले सीएम योगी-हर हिंदू की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध, कुछ लोग वक्फ के नाम पर भड़का रहे हिंसा
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें आठ मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।अनकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे को लेकर राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने कहा कि इस अग्निकांड में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की जान गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और ज़रूरतमंदों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।
हादसे पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में आठ श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, सीएम नायडू ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए और राहत व बचाव कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए।