UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं में 90.11% तो इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास; जानें किसने किया टॉप

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54,38,597 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें हाईस्कूल (10वीं) के लिए 27,40,151 और इंटरमीडिएट (12वीं) के लिए 26,98,446 छात्र रजिस्टर्ड हुए थे। 10वीं 90.11 फीसदी और 12वीं में 81.15 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

यह भी पढ़ें: राशिफल 25 अप्रैल 2025: आज दिन शुक्रवार, बन रहा है मालव्‍य योग, इन राशियों के लोग मां लक्ष्‍मी की कृपा से होंगे मालामाल, काम धंधे में होगी तरक्की ।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस बार भी बोर्ड ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया। जिसके बाद डायरेक्ट लिंक www.upmsp.edu.in एवं डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट result.digilocker.gov.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

10वीं कक्षा – सुधार की ओर कदम

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 90.11%
  • टॉपर: यश प्रताप सिंह (97.83%)जालौन निवासी
  • टॉप-10 सूची में छात्र: कुल 55
  • प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि: 2.24%

टॉपर्स लिस्ट (10वीं)

  1. यश प्रताप सिंह – 97.83%
  2. अंशी (इटावा) और अभिषेक यादव (बाराबंकी) – 97.67%
  3. ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा, सिमरन गुप्ता – 97.50%

12वीं कक्षा -परिणामों में गिरावट

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.15%
  • पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट: 1.45%
  • छात्रों एवं छात्राओं दोनों में पास प्रतिशत में 1.18% की कमी
  • टॉप-10 सूची में छात्र: कुल 30

टॉपर्स लिस्ट (12वीं)

  1. महज जैशवाल (प्रयागराज) – 97.20%
  2. साक्षी (अमरोहा), आदर्श यादव (सुल्तानपुर), शिवानी सिंह (प्रयागराज), अनुष्का सिंह (कौशाम्बी) – 96.80%
  3. मोहिनी (इटावा) – 96.40%

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया:

छात्र अपना रिजल्ट निम्न वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं:

कैसे चेक करें:

  1. वेबसाइट खोलें
  2. “UP Board Class 10th Result 2025” या “12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें
  4. Submit पर क्लिक करें
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा – प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं

डिजिटल सुविधा – पहली बार ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट

इस वर्ष पहली बार यूपी बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करने की सुविधा दी है। इसमें नाम, रोल नंबर, पिता का नाम और विषयवार अंक शामिल होंगे।
15 दिन के भीतर स्कूलों से मूल मार्कशीट भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था – 8,140 केंद्रों पर 2.91 लाख CCTV कैमरे

इस बार की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं। सभी 8,140 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2.91 लाख CCTV कैमरे लगाए गए थे।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच 261 मूल्यांकन केंद्रों पर किया गया।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »