कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी के टीले के ढहने से पांच की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी के टीले के ढहने से पांच की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में उस वक्त हुआ जब लोग घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। मृतकों में संगीता देवी (35), ममता (32), कछरही (65), उमा उर्फ सुमन (14), और खुशी (16) शामिल हैं। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 28 अप्रैल 2025: आज दिन सोमवार, बन रहा है मालव्य राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, उन्नति और सफलता मिलेगी।

कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें मिट्टी का टीला ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना करीब सुबह 7:30 बजे हुई, जब ये लोग घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। अचानक मिट्टी का टीला ढहने से वे सभी दब गए।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी को बाहर निकाला। मृतकों में संगीता देवी (35), ममता (32), कछरही (65), उमा उर्फ सुमन (14), और खुशी (16) शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल भेजने और उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »