वृंदावन में महिला ने यमुना में लगाई छलांग, समय रहते बचाई गई जान

वृंदावन में महिला ने यमुना में लगाई छलांग, समय रहते बचाई गई जान

मथुरा के वृंदावन में रविवार सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते यमुना में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख उसका भांजा भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।दोनों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला द्वारा यमुना में छलांग लगाने का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:  थाना राया क्षेत्र के आयराखेड़ा गांव में नाली की ईंट को लेकर पथराव और मारपीट, 9 लोग घायल,वीडियो वायरल

मथुरा के वृंदावन में रविवार सुबह एक महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला को डूबता देख उसका भांजा भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

बताया जा रहा है की महिला का अपने पति मुकेश से शनिवार को किसी बात पर विवाद हो गया था। रविवार सुबह जब वह काम पर निकले तो कुछ समय बाद बेटियों ने उन्हें सूचना दी कि मां घर पर नहीं हैं। खोजबीन के दौरान मुकेश अपने भांजे विष्णु के साथ पानी गांव पुल पहुंचे, महिला ने सामने ही नदी में छलांग लगा दी।

महिला को कूदते देख विष्णु भी बिना देर किए नदी में कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी.

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »