मथुरा के थाना राया क्षेत्र के आयराखेड़ा गांव में रविवार को नाली की ईंट उखाड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। झड़प में कुल 9 लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घायलों में नवनीत, सोनदेही, गीता, रोशनी, परमानंद, सचिन, जतिन, दीपक और ममता शामिल हैं। घायल नवनीत कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने अचानक हमला बोल दिया और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद: अमित शाह ने 1692 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, तिरंगा यात्रा में भी हुए शामिल
मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र के गांव आयराखेड़ा में रविवार को नाली की ईंट उखाड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। झड़प में कुल 9 लोग घायल हो गए।
एक पक्ष से नवनीत, सोनदेही, गीता और रोशनी घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से परमानंद, सचिन, जतिन, दीपक और ममता को चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं की चीख-पुकार और मारपीट के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं।
घायल नवनीत कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने अचानक हमला बोल दिया और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। मामले की शिकायत थाने में की गई है। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दूसरे पक्ष के लोग फरार हो चुके थे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos you must watch it