मथुरा विजन 2030: ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए 26,362 करोड़ रुपये की 100 परियोजनाएं प्रस्तावित

मथुरा विजन 2030: ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए 26,362 करोड़ रुपये की 100 परियोजनाएं प्रस्तावित

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में मथुरा विजन 2030 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 26362 करोड़ रुपये की लागत से ब्रज क्षेत्र के विकास हेतु 100 परियोजनाएं प्रस्तावित की गईं, जिनका प्रस्तुतीकरण 22 विभागों ने किया।बैठक में सबसे पहले 600 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बांके बिहारी मंदिर गलियारे पर चर्चा हुई, जिसमें 10 हजार श्रद्धालुओं की रुकने की व्यवस्था और स्थानीय प्रभावितों को दुकानें देने की योजना है।

राशिफल 19 मई 2025: आज दिन सोमवार, बन रहा है वसुमति योग, इन राशियों के लोग आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, मिलेगा मनचाहा लाभ।

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में रविवार को कैबिनेट मंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग) लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में “मथुरा विजन 2030” को लेकर अहम बैठक हुई। इस बैठक में ब्रज क्षेत्र के समेकित विकास के लिए 263.62 अरब रुपये की लागत से 100 परियोजनाएं प्रस्तावित की गईं, जिनका प्रस्तुतिकरण 22 विभागों द्वारा किया गया।

योजना में यमुना पर सिग्नेचर पुल, कृष्णा पौड़ी, रिवर फ्रंट, सप्तदेवालय सर्किट, परिक्रमा मार्ग, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, कंस किला, मसानी चौराहा, पागल बाबा चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर फ्लाईओवर व संपर्क मार्गों का निर्माण प्रस्तावित है।बरसाना, गोवर्धन, बलदेव, राधाकुंड और कोटवन में पर्यटन सुविधाएं, टाउनशिप, और परिक्रमा स्थल विकसित किए जाएंगे। मल्टीलेवल पार्किंग, 18 स्वास्थ्य केंद्र, सोलर स्ट्रीट लाइट, 36 पौराणिक वन, एआई कैमरे व गौशाला सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रमुख परियोजनाएं

  • श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: 600 करोड़ की लागत से निर्माण प्रस्तावित। इसमें 10 हजार श्रद्धालुओं के रुकने की सुविधा, प्रभावितों को दुकानों का प्रावधान।
  • यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज, कृष्णा पौड़ी, रिवर फ्रंट और वृंदावन परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण।
  • श्रीकृष्ण जन्मस्थान, कंस किला, मसानी चौराहा और पागल बाबा चौराहा सहित प्रमुख स्थलों पर फ्लाईओवर व एलिवेटेड सड़कों का निर्माण।
  • बरसाना, गोवर्धन, राधाकुंड, बलदेव और कोटवन में टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर, टाउनशिप और संपर्क मार्गों का विकास।
  • ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग और जवाहर बाग में कृष्ण लोक पार्क का निर्माण।
  • मथुरा-वृंदावन रेलवे ट्रैक की जगह चार लेन सड़क, हिंदुस्तान कॉलेज से गोवर्धन तक फोर लेन मार्ग और अन्य संपर्क मार्गों का निर्माण प्रस्तावित।

अन्य विकास कार्य

  • कलेक्ट्रेट में मल्टीलेवल पार्किंग, 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोलर स्ट्रीट लाइट्स, 36 पौराणिक वनों का इकोरेस्टोरेशन, आधुनिक कान्हा गौशाला और प्रमुख मंदिरों में एआई कैमरों की स्थापना।
  • विकास बाजार का पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट)।

प्रशासनिक निर्देश

बैठक में मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों को योजनाओं में शामिल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कुछ परियोजनाओं पर दोबारा सर्वे कराने और चरणबद्ध कार्यान्वयन की बात कही। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जलभराव, बिजली, यातायात, सीवरेज और पेयजल जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, ठाकुर मेघश्याम सिंह, सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा समेत वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, नगर आयुक्त और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मथुरा विजन 2030 ब्रज क्षेत्र को एक वैश्विक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »