राशिफल : 22 मई गुरुवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
आज नए काम की शुरुआत करना ठीक नहीं रहेगा। आपकी राय लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। लेकिन फिर भी अधीनस्थ आपके खिलाफ हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, पेड़ उखड़े फिर बिजली कड़की और ओले गिर
वृषभ राशिफल
दाम्पत्य रिश्तों में ताजगी आएगी। मन में नए कार्यों के प्रति उत्साह और उमंग की भावना बढ़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप आभूषणों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें।
मिथुन राशिफल
व्यावसायिक परिस्थितियों में सुधार की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पुराने विवादों में दोबारा उलझने से बचें। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। अपने कार्य क्षेत्र के प्रति लापरवाही न बरतें।
कर्क राशिफल
परिवार के लोग आप पर गर्व महसूस करेंगे। व्यापार में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आप आध्यात्मिक विषयों का गहन अध्ययन कर सकते हैं। आपको वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशिफल
कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। आलस्य करने से बचें। दिन संघर्षों से भरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आएगी। अपनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। मौसम में बदलाव के कारण सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
कन्या राशिफल
आज आपके काम थोड़े प्रयास से ही सफल हो जायेंगे। आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो दिन भाग्यशाली रहेगा। अहंकार न दिखाएं।
तुला राशिफल
आप जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ बदलाव ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। करियर में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल
आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताना पसंद करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोग आपके फैसलों से काफी खुश होंगे। कार्यस्थल पर काम समय पर पूरे होंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
धनु राशिफल
आपकी कार्यशैली में सुधार हो सकता है। बिना वजह यात्रा करनी पड़ सकती है। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना है। कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें।
मकर राशिफल
परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से आपकी बातचीत होगी। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। समय का सदुपयोग करें। आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल
आप नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार आप अपनी रणनीति में बदलाव करेंगे। अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने की कोशिश करें। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है।
मीन राशिफल
आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप किसी समस्या से परेशान हैं तो उसका समाधान पा सकते हैं। धैर्य के साथ काम पूरा करें। बच्चों को उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं।
Trending Videos you must watch it
