राशिफल : 5 जून गुरुवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। पैरों में खिंचाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें। अनुशासनहीनता के कारण आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। छात्र छुट्टियों का आनंद लेंगे।
यह भी पढ़ें: बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर फिर हुई अहम बैठक, प्रशासन ने समझाया अध्यादेश का मकसद, तीर्थ पुरोहितों का विरोध जारी
वृषभ राशिफल
आप नए कार्यों की योजना बना सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको अपने परिवार के लिए समय नहीं मिल पाएगा। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अपनी रुचि के अनुसार काम करना चाहिए। आपको व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल
आज आपकी कार्यप्रणाली की खूब सराहना होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। काम देर से ही सही, लेकिन सही दिशा में पूरे होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांत दर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्क राशिफल
विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े व्यापार में प्रगति होगी। घर का माहौल उत्तम रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आप बुद्धिमता से लंबित कार्य पूरे करेंगे। साझेदारी के कामों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है।
सिंह राशिफल
व्यापार में संघर्षपूर्ण परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। केवल बातों पर विश्वास करके कोई सौदा न करें। दोस्ती और प्यार के प्रति आपकी सोच बदल सकती है। गोपनीय विषयों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। संतान से संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है।
कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र में कलह हो सकती है। योग और आध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
तुला राशिफल
आपके काम में रुकावट आ सकती है। आलस्य के कारण आप अच्छे अवसर खो सकते हैं। आपके घर अचानक से कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय थोड़ा सावधान रहें।
वृश्चिक राशिफल
व्यापार में धन लाभ की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर आप अपने सहकर्मियों को प्रभावित करेंगे। संतान की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।
धनु राशिफल
विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों की समस्याओं का खंडन करने की बजाय उन्हें शांति से सुलझाएं। आप अपने लवमेट के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी सेहत में कुछ कमजोरी रह सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।
मकर राशिफल
अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए पूरी योजना बना लें। आपके सहकर्मी आपका उपहास उड़ा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लोग किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपसे सलाह ले सकते हैं। घर में किसी कारणवश तनाव हो सकता है।
कुंभ राशिफल
आपको अनावश्यक यात्रा करने से बचना चाहिए। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएँ आपको फिर से परेशान कर सकती हैं। घर के कामों में आपका मन नहीं लगेगा। अपनी कमज़ोरी पर काबू रखें। ससुराल वालों से मधुर संबंध बनाए रखें। बचपन के दोस्तों से मुलाक़ात हो सकती है।
मीन राशिफल
आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। करियर को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप नई चीजें खरीद सकते हैं।
Trending Videos you must watch it




