राशिफल : 6 जून शुक्रवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नए विषयों का अध्ययन करने में आपकी रुचि हो सकती है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आप अपने घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकते हैं। आज आपको कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: मथुरा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, मिला सेवा और ईमानदारी का संदेश
वृषभ राशिफल
आप अपने आत्मविश्वास के कारण अपने वरिष्ठों से प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने रिश्तेदारों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अपने जीवन साथी की भावनाओं का ख्याल रखें। आपका वैवाहिक संबंध सुखमय रहेगा। व्यावसायिक यात्राओं के लिए दिन अनुकूल है।
मिथुन राशिफल
आज आपकी कार्यप्रणाली की खूब सराहना होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। काम देर से ही सही, लेकिन सही दिशा में पूरे होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांत दर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्क राशिफल
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आपके घर अचानक कुछ मेहमान आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह राशिफल
आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। संतान के करियर और भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में परेशानी का अनुभव करेंगे। क्रोध के कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या राशिफल
आप अपने जीवनसाथी से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। आज आपको कोई खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। छात्रों को अपने करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके जनसंपर्क का दायरा मजबूत होगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहेगा।
तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। क्रोध करने की बजाय शांति से काम लें। सोचने में ज्यादा समय बर्बाद न करें। दोपहर बाद रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे। वैवाहिक संबंधों में तनाव से मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल
आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। आपके मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे। शाम के समय आपके काम में रुकावट आ सकती है।
धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र में आप बहुत सक्रिय रहेंगे। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। लेकिन आपका काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। शोध कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आप प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ राशिफल
दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक हो सकती है। कोई नया काम शुरू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको अपने विरोधियों के सामने सतर्क रहना चाहिए। दूसरों के काम में दखल न दें। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
मीन राशिफल
प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच आपकी बहुत प्रतिष्ठा होगी। व्यापार में कुछ नया करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। सभी काम रुक-रुक कर पूरे होंगे। आपका लवमेट आपकी किसी बात का विरोध कर सकता है।
Trending Videos you must watch it
