राशिफल 9 जून 2025: आज दिन सोमवार, बन रहा है रवि योग, इन राशियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है,समझदारी से काम करने की आवश्यकता है।

राशिफल

राशिफल : 9 जून सोमवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

 

मेष राशिफल
आज आप नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। इंजीनियरिंग के छात्रों को नौकरी मिलने की संभावना है। रोजगार के नए अवसर मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। आप अपने परिवार को प्रेम विवाह के लिए राजी करने में सफल रहेंगे। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

वृषभ राशिफल
करियर के लिए दिन बहुत बढ़िया है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। किसी भी मुद्दे पर सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें। परिवार के लोगों से बड़ा सहयोग मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे बच्चों से मधुर संबंध बनाए रखें।

मिथुन राशिफल
आज आप बेकार की चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। कानूनी मामलों में थोड़ा सावधान रहें। भारी खाना खाने से बचें। आज आप रिसर्च के मूड में हो सकते हैं। बजट को ध्यान में रखते हुए काम करें। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशिफल
अपने काम के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी से कुछ भी न छुपाएं। अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव आने की संभावना है। स्वार्थी होने के कारण आपके मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। घुटनों और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह राशिफल
आप साझेदारी में कोई व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशिफल
अगर आप किसी मीटिंग में जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी करके जाना होगा। लोन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आप अपनी कार्य प्रणाली में सुधार कर सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों पर काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तुला राशिफल
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोग तनाव महसूस कर सकते हैं। बच्चों की बुरी आदतों को नज़रअंदाज़ न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। अन्यथा आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। अप्रत्याशित खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में समस्याओं को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानी से निवेश करें। आज आप पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

धनु राशिफल
जीवनशैली में नयापन आएगा। सरकारी कर्मचारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग आधारित व्यवसाय से लाभ होगा। दाम्पत्य संबंधों में सुख का अनुभव होगा। व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर राशिफल
स्वार्थी लोगों से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। झूठ बोलने से बचें। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बच्चों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल
आपको किसी रिश्तेदार को पैसे उधार देने पड़ सकते हैं। आप अपने काम का पूरा आनंद लेंगे। आपका व्यवहार विनम्र रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना है। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे। शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान रखें।

मीन राशिफल
परिस्थितियों पर गुस्सा करने की बजाय शांति से उनका सामना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार को बढ़ाने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में खुद को नुकसान न पहुंचाएं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

Trending Videos you must watch it

news bp bharat ads
अपने व्यवसाय के लिए विज्ञापन खरीदें बिजनेस को आगे बढ़ाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »