मथुरा में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षक और 19 उपनिरीक्षकों का तबादला

मथुरा में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार की देर रात पुलिस प्रशांसन में बड़ा फेरबदल किया है.एसएसपी ने 10 निरीक्षक और 19 उप निरीक्षक के तबादले किए। देर रात हुए तबादले में थाना प्रभारी आनंद शाही को थाना सदर बाजार भेज दिया जबकि थाना फरह प्रभारी संजय पांडे को पर्यटन थाना प्रभारी बनाया।एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार देर रात किए तबादलों में बलदेव थाना प्रभारी रहे शैलेन्द्र सिंह को थाना हाईवे, थाना छाता प्रभारी रहे विनोद बाबू मिश्रा को बरसाना थाना प्रभारी,महिला थाना प्रभारी रंजना सचान को बलदेव थाना प्रभारी बनाया।

यह भी पढ़ें:   Mathura Rain: एक घंटे की बारिश से मथुरा शहर हुआ जलमग्न, सड़कें बनीं तालाब, बस फंसी, दुकानें डूबीं

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार देर रात बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया। आदेश के तहत कुल 10 निरीक्षकों और 19 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है।

इस फेरबदल में थाना प्रभारी आनंद शाही को सदर बाजार थाना भेजा गया है, जबकि थाना फरह के प्रभारी संजय पांडे को पर्यटन थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला थाना प्रभारी रंजना सचान को बलदेव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बलदेव थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह को थाना हाईवे भेजा गया है।

थाना छाता के प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा को बरसाना, और बरसाना प्रभारी राजकमल को थाना गोविंद नगर का चार्ज दिया गया है। पर्यटन थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह को फरह, और सदर बाजार के प्रभारी विदेश कुमार को एसएसपी का रीडर नियुक्त किया गया है। राया में तैनात अतिरिक्त थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह को महावन और डेजी पवार को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

रविवार को थाना गोविंद नगर क्षेत्र में हुए हादसे के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी कमलेश सिंह पर सवाल उठे थे। उन्हें हटाकर छाता भेजा गया है, जबकि उनकी जगह पर राजकमल को नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षकों के भी व्यापक तबादले

एसएसपी ने उपनिरीक्षकों का भी तबादला करते हुए कई चौकी प्रभारियों को नई जगहों पर भेजा है। चेतन कुमार भारद्वाज को वृंदावन केशवधाम चौकी, संदीप कुमार को राल चौकी, प्रदीप कुमार को सौंख, और महिला उपनिरीक्षक प्रियांशी को अनौड़ा राया चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा राजेश गौतम को फील्ड यूनिट, कृपाल सिंह को लक्ष्मीनगर चौकी, अरविंद कुमार को सिविल लाइन चौकी, कृष्ण कुमार को एसपी सिटी का रीडर और पंकज कुमार को थाना सदर बाजार भेजा गया है।

नफीस सेल प्रभारी देवेंद्र सिंह को रंग जी चौकी प्रभारी और एसएसपी के रीडर रहे विकास बघेल को एसपी देहात के पास उसी पद पर नियुक्त किया गया है। चरण सिंह को नफीस सेल, महिपाल सिंह को मानगढ़ी चौकी, विनीत नेहरा को फरह थाना, आलोक मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है।

केशवधाम के प्रभारी राहुल कुमार, राल चौकी प्रभारी मोमराज सिंह और सौंख चौकी प्रभारी मरनेंद्र पाल सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

Trending Videos you must watch it


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »