मथुरा: बांके बिहारी दर्शन से लौट रहे परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बेटे की मौत; माता-पिता घायल

मथुरा: बांके बिहारी दर्शन से लौट रहे परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में गाजियाबाद निवासी 12 वर्षीय शिवम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता मिन्टू और मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए।परिवार वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहा था। हादसा माइल स्टोन 64 के पास हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नौहझील सीएचसी भेजा, जहां शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। दंपती की हालत गंभीर होने पर उन्हें मथुरा रेफर कर दिया गया है।एसपी देहात के अनुसार, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: राशिफल 24 जून 2025: आज दिन मंगलवार, बन रहा है वेशी योग, इन 5 राशि के लोगों पर हनुमानजी की होगी विशेष कृपा, कारोबार में पाएंगें बड़ा मुनाफा

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर से एक एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे 12 वर्षीय बालक शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के रहीशपुर स्थित पुराना शिव मंदिर निवासी मिन्टू अपनी पत्नी मीनाक्षी और बेटे शिवम के साथ बाइक से वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के उपरांत जब वे दोपहर में यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए वापस लौट रहे थे, तभी माइल स्टोन 64 के पास नोएडा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया.

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। दंपती की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मथुरा रेफर कर दिया गया।

सीएचसी प्रभारी के अनुसार, तीनों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी अंकित कुमार और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

एसपी देहात ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »