PM मोदी का घाना दौरा: सांस्कृतिक उपहारों से बढ़ाया मैत्रीभाव, राष्ट्रपति और संसद अध्यक्ष को दिए खास तोहफे

PM मोदी का घाना दौरा: सांस्कृतिक उपहारों से बढ़ाया मैत्रीभाव

भारत और घाना के बीच सांस्कृतिक और कूटनीतिक रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान घाना के शीर्ष नेताओं को भारत की पारंपरिक कला से जुड़ी भेंटें दीं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति जॉन महामा, उनकी पत्नी लॉर्डिना महामा और संसद अध्यक्ष अल्बन बैगबिन को भारतीय हस्तशिल्प की दुर्लभ और कलात्मक प्रतीक भेंट कर भारत की समृद्ध विरासत का संदेश दिया।

यह भी पढ़ेंऔरंगाबाद: प्रियांशु हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, पत्नी ने प्रेमी फूफा के साथ रची साजिश

राष्ट्रपति को भेंट किया गया बिदरी कला का फूलदान

प्रधानमंत्री मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा को कर्नाटक की प्रसिद्ध बिदरी कला का फूलदान भेंट किया। यह फूलदान बीदर जिले के शिल्पकारों द्वारा हाथ से बनाया गया है, जो जिंक और तांबे के मिश्रण पर चांदी की महीन कारीगरी से सजाया गया है। इसके गहरे काले रंग की पृष्ठभूमि पर उकेरे गए पुष्प डिजाइन समृद्धि और शुभता के प्रतीक माने जाते हैं।

बिदरी कला भारत की पारंपरिक धातु कला है, जो लगभग 500 वर्षों से भारतीय विरासत की पहचान रही है।

राष्ट्रपति की पत्नी को मिला ओडिशा का तारकासी पर्स

प्रधानमंत्री ने लॉर्डिना महामा को ओडिशा के कटक की तारकासी कारीगरी से बना हुआ एक सिल्वर पर्स भेंट किया। चांदी के बारीक तारों से बुनी इस पारंपरिक कारीगरी में बेल-बूटों और फूलों की खूबसूरत आकृतियां उकेरी गई हैं। यह नाजुक और विशिष्ट पर्स ओडिशा की सदियों पुरानी सांस्कृतिक समृद्धि और शिल्प कौशल का प्रतीक है।

तारकासी कारीगरी ओडिशा की लगभग 500 साल पुरानी परंपरा है, जो आज भी अपनी सुंदरता और नक्काशी के लिए दुनिया भर में सराही जाती है।

संसद अध्यक्ष को भेंट की गई अंबावरी हाथी प्रतिमा

प्रधानमंत्री मोदी ने घाना के संसद अध्यक्ष अल्बन बैगबिन को पश्चिम बंगाल की मशहूर अंबावरी हाथी की प्रतिमा भेंट की। इस कलाकृति में हाथी पर सजे शाही सवारी, छतरी और पारंपरिक अलंकरणों को बेहद बारीकी से उकेरा गया है।

यह प्रतिमा इको-फ्रेंडली सिंथेटिक आइवरी से बनाई गई है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। इसे सुंदर डिस्प्ले बॉक्स में सजाकर प्रस्तुत किया गया, जिससे यह एक यादगार और कलात्मक तोहफा बन गया।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »