मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव कोयल से एक चोरी की घटना सामने आई है. जंहाँ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बताया गया है की रविन्द्र और संजय के घरों में घुसकर चोर गोदरेज की अलमारियों के लॉकर तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह परिजनों के जागने के बाद हुई. टूटे हुए ताले देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी अजय कौशल मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और चोरों की पहचान के लिए विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा: सांसद इकरा हसन का वायरल एआई वीडियो, पंचायत में युवकों ने मांगी माफी; वजह जान रह जाएंगे दंग
थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोयल में मंगलवार रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चोर देर रात रविन्द्र और संजय के घरों में घुसे और गोदरेज की अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के कीमती आभूषणों और नकदी को चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब परिवार के सदस्य नींद से जागे तो टूटे ताले देख उनके होश उड़ गए।
परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस ने चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं, जिनके आधार पर पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज़ कर दी गई है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, इलाके में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है।





