मथुरा: विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग से मुठभेड़, 4 बदमाशों गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

मथुरा: विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग से मुठभेड़, 4 बदमाशों गिरफ्तार

मथुरा के फरह इलाके में बुधवार रात पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 4 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दौरान दो बदमाशों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया. पकड़े गए बदमाशों के पास से 9 लाख रुपये के तार, 3 लाख नकद, अवैध हथियार और चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ पिंटू, शिवकुमार उर्फ भोला, हरीशंकर और नमन अग्रवाल के रूप में हुई है। मनीष और शिवकुमार के खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं ।गिरफ्तारी एसओजी, फरह व बलदेव पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई। पुलिस के मुताबिक ये गैंग 15 जुलाई की रात बलदेव क्षेत्र में 18 विद्युत पोल से तार और उपकरण चोरी कर फरार हुआ था। पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 24 जुलाई 2025: आज दिन गुरुवार, बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों पर भगवान विष्णु जी की होगी कृपा, होगा चौतरफा लाभ।

मथुरा में विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्यों को बुधवार रात फरह, बलदेव और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गांव चुरमुरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो चोरों को पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य ने हथियार डाल दिए। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए।

क्या-क्या बरामद हुआ?

  • 9 लाख रुपये कीमत के 3 कुंतल विद्युत तार
  • 3 लाख की नकदी
  • 2 तमंचे, कारतूस, तार काटने के उपकरण
  • 1 टाटा मैजिक वाहन
  • लोहे की एंगल, रस्से और इलेक्ट्रिक बैटरी कांटा

पकड़े गए आरोपी:

  1. पिंटू उर्फ मनीष – आगरा निवासी (घायल), 17 मुकदमे दर्ज
  2. भोला उर्फ शिव कुमार – हाथरस निवासी (घायल), 24 मुकदमे दर्ज
  3. हरीशंकर – आगरा निवासी
  4. नमन अग्रवाल – मथुरा निवासी

चारों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पिछली वारदात

आपको बता दें की 15-16 जुलाई की रात को फरह से बलदेव के बीच 120 केवी और 33 केवी लाइन के तार चोरी किए गए थे। बदमाशों ने 18 पोल के तार और 3 पीसीसी पोल भी उखाड़ लिए थे। चोरी किया गया सामान गांव चुरमुरा के पास छिपा दिया गया था जिसे वो बुधवार रात लेने आए थे।पुलिस ने अब इनसे जुड़े फरार साथियों की तलाश तेज कर दी है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »