Mathura: मोपेड पर जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवारों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप

Mathura: मोपेड पर जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवारों ने मारी गोली

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जंहाँ खंदौली मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने मोपेड सवार बुजुर्ग और उनके बेटे पर फायरिंग कर दी। हमले में 80 वर्षीय रघुवीर सिंह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित के बेटे विनोद ने विनोद ने बताया उनका बेटी नूतन देवी के ससुरालियों से विवाद चल रहा है। उन्हीं ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 30 जुलाई 2025: आज दिन बुधवार, बन रहा है बुधादित्य योग, इन 3 राशियों को व्यापार में दो गुना धन लाभ होने की संभावना है, तकनीकी समस्या भी आ सकती है।

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार को खंदौली मार्ग पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात बाइक सवारों ने मोपेड सवार पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। हमले में 80 वर्षीय रघुवीर सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है की रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम कचनाऊ, अपने छोटे बेटे विनोद के साथ मोपेड पर बलदेव की ओर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने हमला कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। हमलावरों ने रघुवीर सिंह को निशाना बनाकर गोली चलाई और वारदात के बाद फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पीड़ित विनोद ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन नूतन देवी के ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. जिन्होंने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव कुमार राय ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »