मथुरा: नहर में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, पहचान में जुटी पुलिस

मथुरा: नहर में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, पहचान में जुटी पुलिस

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के राया-बलदेव रोड पर पचावर रजवाह पुल के पास एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न और क्षत-विक्षत शव मिला है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पहचान की कोशिश शुरू की।महावन थाना प्रभारी सुधीर सिंह के अनुसार, शव संभवतः बहकर दूर से आया है। पहचान के लिए महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई है। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 3 अगस्त 2025: आज दिन रविवार, बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को आज सतर्क रहने की जरूरत है, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में राया-बलदेव रोड पर गांव कारब और बहादुरपुर के बीच पचावर रजवाह पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव अर्धनग्न और क्षत-विक्षत अवस्था में था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना हो सकता है।

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर महावन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि शव संभवतः अन्य किसी क्षेत्र से बहकर यहां तक आया है। पहचान के प्रयास में महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई है।

शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। साथ ही, आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच भी की जा रही है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »