समाजवादी पार्टी ने ‘ग से गधा’ पढ़ाने का कार्य किया, गधे जैसी बुद्धि …CM योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

भी गधे जैसी हो गयी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुरादाबाद और बरेली जिलों को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुरादाबाद में जहां 1176 करोड़ रुपये की लागत से 110 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, वहीं बरेली में 22,464 करोड़ रुपये की 545 विकास योजनाओं की नींव रखी गई।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन, बोले – यह करोड़ों देशवासियों के सपनों की तपोभूमि है,किराए के 1500 करोड़ रुपये बचेंगें

अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन, सपा पर निशाना

सीएम योगी ने मुरादाबाद के बिलारी तहसील के पीपली गांव में अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 74 परियोजनाओं का उद्घाटन और 36 का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से संवाद किया, उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट बांटी, ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ सेल्फी भी ली।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा, जब कल्याण सिंह सरकार में स्कूलों में ‘ग से गणेश’ पढ़ाया गया, तब सपा ने इसका विरोध किया था। उन्होंने गणेशजी का अपमान किया, इसलिए उनकी सोच भी गधे जैसी हो गयी।

सीएम योगी ने कहा कि सपा की शिक्षा नीति ‘नकल’ आधारित थी, जिससे युवाओं को खोखला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय प्रदेश के शिक्षा मॉडल का प्रतीक है,जहां गुणवत्ता, अनुशासन और समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

बरेली: 22,464 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, रोजगार और सम्मान की सौगात

बरेली में मुख्यमंत्री ने बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में 545 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, “2017 से पहले प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। हमारी सरकार ने अब तक 8.5 लाख से ज्यादा युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दी है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 6000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, यूनानी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया, और लाभार्थी योजनाओं के तहत लखपति दीदियों, खिलाड़ियों और पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

स्पंदन सरोवर और देश का पहला वेस्ट म्यूजियम

मुरादाबाद में सीएम योगी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बने स्पंदन सरोवर और देश के पहले वेस्ट म्यूजियम का भी उद्घाटन किया।स्पंदन सरोवर को एक अत्याधुनिक वॉटर पार्क के रूप में विकसित किया गया है, जहां 100 मीटर ऊंचे फव्वारे, लेजर शो, और जल स्क्रीन के माध्यम से रामायण से लेकर कल्कि अवतार तक की गाथा को दर्शाया गया है।वेस्ट म्यूजियम में कचरे से संबंधित नवाचार, स्टार्टअप्स और जन जागरूकता को डिजिटल माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है। इसे पर्यटन, शिक्षा और जागरूकता का नया केंद्र बताया गया है।

मुफ्त यात्रा योजना की घोषणा

रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की – 8 से 10 अगस्त तक प्रदेश की सभी महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

सीएम योगी का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह नया भारत है – जहां हर वर्ग को सम्मान और हर युवा को अवसर मिल रहा है। बरेली अब दंगों की नहीं, विकास कार्यों की पहचान बन रही है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »