भारतीय हैं तो भारत में बना ही सामान खरीदें…बोले पीएम मोदी

भारतीय हैं तो भारत में बना ही सामान खरीदें...बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य दिल्ली और एनसीआर में यातायात सुगम बनाना, यात्रा समय कम करना और लोगों को जाम से राहत दिलाना है। इस मौके पर पीएम ने मुंडका में रोड शो किया और लोगों से ‘मेक इन इंडिया’ तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिवाली पर भारत में बना सामान ही खरीदें और व्यापारी भी विदेशी सामान की बजाय स्थानीय उत्पाद बेचें।उन्होंने बताया कि अर्बन एक्सटेंशन रोड को बनाने में लाखों टन कचरे का उपयोग किया गया है जिससे दिल्ली के कूड़े के पहाड़ कम हो रहे हैं। यमुना की सफाई और इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत को ग्रीन दिल्ली की दिशा में अहम कदम बताया। पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद किया, लेकिन अब भाजपा सरकार दिल्ली को विकास का मॉडल बनाएगी।

यह भी पढ़ें: Mathura News: गोकुल में नंदोत्सव का अद्भुत नजारा, नंद बाबा’ ने लुटाए उपहार, फेंकी गई लाला की छी-छी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो अहम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं – द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मुंडका में रोड शो भी किया, जिसमें लोगों का जोश देखने लायक था।

द्वारका एक्सप्रेसवे देश का पहला 8 लेन एलिवेटेड हाईवे है, जबकि UER-2 को दिल्ली की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं को दिल्ली-एनसीआर के विकास और ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं ऑफिस, फैक्ट्री और बाजार तक पहुंच को आसान बनाएंगी और व्यापारियों, किसानों सहित आम लोगों को लाभ होगा।

पीएम मोदी ने लोगों से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीयों को भारत में बना सामान खरीदना चाहिए, खासकर त्योहारों पर। उन्होंने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वे विदेशी सामान छोड़कर भारतीय उत्पाद बेचें। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनातनी चल रही है और अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री ने अर्बन एक्सटेंशन रोड को लेकर बताया कि इसे बनाने में लाखों टन कचरे का उपयोग किया गया है, जिससे दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों को कम करने में मदद मिली है। साथ ही उन्होंने यमुना की सफाई और इलेक्ट्रिक बसों को लेकर दिल्ली में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि अब तक यमुना से 16 लाख मीट्रिक टन सिल्ट हटाई जा चुकी है और दिल्ली में 650 DEVI इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं, जो जल्द 2000 तक पहुंचेंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी वह नेता हैं जिनकी नीति में देश का हर नागरिक और प्रदेश शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

पीएम मोदी ने दिल्ली की पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को गड्ढे में डाल दिया था और भाजपा सरकार के लिए इन समस्याओं से शहर को निकालना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों के लिए पहले जो कठोर कानून थे, उन्हें भाजपा सरकार खत्म कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले दिल्ली नगर निगम एक्ट में प्रावधान था कि यदि कोई सफाईकर्मी बिना बताए छुट्टी लेता है, तो उसे जेल भेजा जा सकता था, जिसे अब खत्म किया जा चुका है। पीएम मोदी ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में जरूरी सुधार बताया और कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »