उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरेन रिजिजू और एनडीए के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। सी.पी. राधाकृष्णन ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया. इनमें से प्रत्येक पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर थे. प्रधानमंत्री मोदी मुख्य प्रस्तावक थे, क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्रों के पहले सेट पर हस्ताक्षर करके उन्हें जमा किया, जबकि शेष सेटों पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए नेताओं ने हस्ताक्षर किए. गौरतलब है कि सीपी राधाकृष्णन को नामित करने का निर्णय केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर आयोजित एनडीए के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने पहले सेट के मुख्य प्रस्तावक के रूप में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए। नामांकन दाखिल करने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य शीर्ष नेता भी उपस्थित रहे।
राधाकृष्णन ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया, जिनमें प्रत्येक पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर थे। नामांकन से पहले उन्होंने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
भाजपा संसदीय दल की 17 अगस्त को हुई बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी, जिसके बाद जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।
राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा, जो 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं।
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होगा और उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि 25 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकता है।
यह चुनाव मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक 21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद हो रहा है, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक निर्धारित था।
Trending Videos you must watch it





