मथुरा: पानी गांव रोड पर टेंपो हादसा, 4 यात्री घायल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने की मदद

मथुरा: पानी गांव रोड पर टेंपो हादसा, 4 यात्री घायल,

थाना यमुना पार क्षेत्र में पानी गांव से वृंदावन जा रहा एक टेंपो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया। हादसे में टेंपो सवार 6 यात्रियों में से 4 घायल हो गए।घटना के समय मौके पर मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।थाना यमुना पार पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: मथुरा: यमुना के उफान के बीच जिलाधिकारी ने  हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं से की अपील, कहा-रुक जाइए…आगे पानी है, वीडियो वायरल

मथुरा के थाना यमुना पार क्षेत्र में पानी गांव से वृंदावन की ओर जा रहा एक टेंपो शुक्रवार को सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गया। हादसे में टेंपो सवार 6 यात्रियों में से 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा थाना यमुना पार क्षेत्र के अंतर्गत पानी गांव रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक वाहन को टक्कर से बचाने के लिए चालक ने अचानक स्टीयरिंग मोड़ दी, जिससे टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चार यात्री टेंपो के नीचे दब गए।

घटना के समय मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही थाना यमुना पार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग घायलों को बचाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से जांच जारी है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »