हमारे जवानों ने पल में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया…धार से पीएम मोदी का PAK पर वार

हमारे जवानों ने पल में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया...धार से पीएम मोदी का PAK पर वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार में एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का जिक्र करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला दिया और कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर छीना था, हमने उनके ठिकाने उजाड़ दिए। पीएम ने कहा कि यह नया भारत है, जो परमाणु धमकियों से नहीं डरता, बल्कि घर में घुसकर जवाब देता है।अपने 46 मिनट के भाषण में उन्होंने स्वदेशी को लेकर लोगों से अपील की कि वे देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने “गर्व से कहो, ये स्वदेशी है” का नारा भी दोहराया और दुकानों पर इसका बोर्ड लगाने की बात कही। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की दिशा में सभी से सहयोग की अपील की।धार के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी गई। इसके जरिए टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पीएम ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रदर्शनी भी देखी और “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत लक्ष्मी डोडिया को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ेंराशिफल 17 सितंबर 2025: आज दिन बुधवार, बन रहा है दुरुधरा योग, इन राशियों को व्यापार में दोगुना धन लाभ की संभावना है, बिगड़े काम बनेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 17 सितंबर 2025 को अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार में एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और आतंक के खिलाफ निर्णायक बताते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं।

मोदी ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया था, हमने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए आतंक के अड्डे उजाड़ दिए। ये नया भारत है.जो परमाणु धमकी से नहीं डरता, बल्कि घर में घुसकर मारता है।”

उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास के कबूलनामे का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे एक पाकिस्तानी आतंकी रो-रो कर अपनी हार स्वीकार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने अमेरिका के ट्रंप टैरिफ का जवाब भी दिया.लेकिन अपने अंदाज में। उन्होंने ‘स्वदेशी अपनाओ’ का नारा दोहराते हुए कहा कि हर दुकान पर बोर्ड लगना चाहिए.गर्व से कहो, ये स्वदेशी है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जो भी सामान खरीदें या बेचें, वो देश में बना होना चाहिए.उसमें भारत की मिट्टी और मेहनत की महक होनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क’ की आधारशिला रखी और कहा कि अब धार से दुनिया के बाजारों तक भारत की बुनाई और परिधान की पहचान बनेगी। 5F विजन फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन पर आधारित इस योजना से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

धार में हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान, और सिकल सेल स्क्रीनिंग जैसे कई स्वास्थ्य अभियानों की शुरुआत भी की।

उन्होंने बताया कि देशभर में सिकलसेल एनीमिया की रोकथाम के लिए 5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है और पहला व एक करोड़वां जेनेरिक कार्ड दोनों ही मध्यप्रदेश में दिए गए।

इस मौके पर उन्होंने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत लक्ष्मी डोडिया को सम्मानित किया और धार की आराधना कलमी को जेनेरिक हेल्थ कार्ड सौंपा।उन्होंने कहा, “माताओं–बहनों का जीवन आसान बनाना मेरा मिशन है। उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत, शौचालय और जल जीवन मिशन जैसे काम इसी भावना से किए गए हैं।”

मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाना शुरू हुआ है. ये सरदार पटेल की इच्छाशक्ति और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित है।

धार की धरती को वीरता और पराक्रम की धरती बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा:मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। ये देश आज नारी शक्ति, गरीब, युवा और किसान,इन चार स्तंभों पर तेज़ी से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

Trending Videos you must watch it


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »