मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित गांठोली क्षेत्र में एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब कार डिवाइडर क्रॉस कर रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कार स्वामी ने इसे अज्ञात वाहन की लापरवाही बताया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है, मामले की जांच जारी है।
मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित गांठोली क्षेत्र से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जंहाँ तेज़ रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने कार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार डिवाइडर क्रॉस कर रही थी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई हिस्से मौके पर ही बिखर गए। चश्मदीदों के अनुसार, हादसे की आवाज़ कई मीटर दूर तक सुनाई दी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और कार सवार सुरक्षित हैं।
कार स्वामी ने बताया कि यह पूरी घटना एक अज्ञात वाहन की तेज़ रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई है। फिलहाल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और जांच जारी है।





