मथुरा के बलदेव क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है.गांव गड़सौली में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की किसान पंचायत का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में हुई इस पंचायत में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर हजारों किसान जुटे।सुबह 10 बजे शुरू हुई पंचायत में किसानों ने चेतावनी दी.अगर अधिकारी नहीं आए तो यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल मार्च किया जाएगा।किसानों की चेतावनी पर एसडीएम कंचन गुप्ता, सीओ संजीव कुमार राय और क्षेत्र के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और किसानों की बात सुनी। अधिकारियों ने एक सप्ताह में डीएपी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।हालांकि किसानों ने साफ कर दिया है.अगर एक माह में समस्या हल नहीं हुई, तो ‘अपना गांव, अपना रोड’ आंदोलन शुरू किया जाएगा।किसानों की ये पंचायत करीब 6 घंटे तक चली, जिसमें क्षेत्र के तमाम किसान नेता और किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मथुरा के बलदेव क्षेत्र के गांव गड़सौली में डीएपी खाद की भारी किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।गांव में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक विशेष किसान पंचायत आयोजित की गई, जिसमें हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए।पंचायत का नेतृत्व कर रहे थे भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्षराजकुमार तोमर, ने कहा अगर अधिकारियों ने किसानों की बात नहीं सुनी, तो किसान यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल मार्च करेंगे।
किसानों की हुंकार सुनते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे एसडीएम महावन डॉ. कंचन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय, बलदेव और महावन थानों के प्रभारी अधिकारियों ने किसानों से बात की और डीएपी समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया।पंचायत में किसानों और अधिकारियों के बीच सहमति बनी कि एक सप्ताह के भीतर डीएपी की व्यवस्था की जाएगी।
हालांकि किसानों ने चेतावनी दी है.अगर एक महीने के भीतर डीएपी खाद नहीं मिली, तो “अपना गांव, अपना रोड आंदोलन शुरू किया जाएगा।हर किसान, अपने गांव के पास की सड़क पर धरना देगा।इस बीच, जिला कृषि अधिकारी ने भी भरोसा दिलाया कि सरसों की बुवाई से पहले हर किसान को डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
करीब 6 घंटे तक चली इस पंचायत में क्षेत्र भर से किसान नेता और सरपंच शामिल हुए।पंचायत में मुकेश सिंह रावत, अवधेश रावत, उदयवीर सरपंच, धर्मवीर परिहार, अजीत पहलवान, बंटी पहलवान, गब्बर पहलवान, सतीश तोमर, और सैकड़ों किसान मौजूद रहे





