मथुरा में पशु क्रूरता का मामला: 83 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, ट्रक चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस 

मथुरा में पशु क्रूरता का मामला: 83 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा

मथुरा के दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर पुलिस ने शनिवार को 83 मवेशियों से भरा एक लोडर ट्रक जब्त किया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई की गई।जानवरों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसकर लादा गया था .उनके पैर और मुंह रस्सियों से बंधे थे और बर्फ की सिल्लियों पर एक-दूसरे के ऊपर फेंका गया था। दम घुटने और दबने से कई मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक फरार है, पुलिस ने उसके खिलाफ मवेशी क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। ट्रक महावन से राजस्थान के नगर जा रहा था।गौरक्षक दल और ग्रामीणों के सहयोग से हुई यह कार्रवाई एक बार फिर पशु तस्करी माफिया पर सवाल खड़े कर रही है। ज़िंदा बचे जानवरों को इलाज के बाद सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें: मथुरा में डिवाइडर क्रॉस करती कार को अज्ञात वाहन ने मारी भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

मथुरा से इस वक्त की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है ,जहां पशु क्रूरता का एक भयावह मामला सामने आया है।शनिवार को दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक लोडर ट्रक को जब्त किया, जिसमें 83 मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरा गया था। इनमें भैंसें, पड़डे और पड़ियें शामिल थे.जिन्हें इस कदर ठूंस-ठूंसकर लादा गया था कि कई की मौके पर ही दम घुटने और दबने से मौत हो गई।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इन बेजुबानों के पैर और मुंह रस्सियों से कसकर बांध दिए गए थे, और उन्हें बर्फ की सिल्लियों पर पटक-पटक कर एक-दूसरे के ऊपर रखा गया था। यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग आंखों में आंसू लिए सन्न रह गए।

थाना हाईवे प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह ट्रक महावन से राजस्थान के नगर इलाके की ओर जा रहा था।

इस कार्रवाई में स्थानीय ग्रामीणों और गौरक्षक दल की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी सजगता से यह बड़ी घटना सामने आई। बचे हुए सभी मवेशियों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित रूप से एक पशुपालक के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस ने चालक की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया है, और दावा किया है कि दोषियों को जल्द कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »