राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वृंदावन दौरे पर रहीं, यहां जानें पढ़ें राष्ट्रपति दौरे की क्या ख़ास रहीं बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन आज वृंदावन दौरे पर रहीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह विशेष ट्रेन से वृंदावन पहुंचीं। दिल्ली से रवाना होकर वह करीब सुबह 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर उतरीं। ट्रेन के 18 में से 12 कोच राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए आरक्षित थे।स्टेशन पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मथुरा के मेयर और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।राष्ट्रपति ने बांके बिहारी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और कन्नौज से मंगाए इत्र से भगवान को अर्पण किया। इसके बाद उन्होंने निधिवन में परिक्रमा की और रास मंडल व स्वामी हरिदास जी की समाधि का दर्शन किया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनीं।

यह भी पढ़ें : राशिफल 25 सितंबर 2025: आज दिन गुरुवार, बन रहा है उभयचरी योग, इन राशियों के कमाई के अच्छे योग बन रहे हैं, मान सम्मान बढ़ेगा ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से वृंदावन पहुंचीं। दिल्ली से रवाना होने के बाद वे करीब 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं।स्टेशन पर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल और ADG अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया।राष्ट्रपति ने सबसे पहले श्री बांके बिहारी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और ठाकुर जी को कन्नौज से मंगाए गए इत्र और श्रृंगार भेंट किया।

इसके बाद वे निधिवन पहुंचीं, जहां उन्होंने वृक्षों की पूजा की और 500 मीटर लंबी परिक्रमा लगाई। उन्होंने रास मंडल, रंग महल, और स्वामी हरिदास जी के समाधि स्थल के भी दर्शन किए। मंदिर के गोस्वामी परिवार ने पूजा सम्पन्न कराई।राष्ट्रपति का अगला पड़ाव था सुदामा कुटी, जहां उन्होंने भजन कुटी का लोकार्पण, गोपूजन, और पारिजात पौधारोपण किया। उन्होंने कौशल किशोर भगवान की पूजा कर संतों संग मुलाकात भी की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह विशेष ट्रेन से दिल्ली से वृंदावन पहुँचीं। सुबह 8 बजे दिल्ली से रवाना होकर वे लगभग 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुँचीं। राष्ट्रपति की यात्रा के लिए विशेष ट्रेन के 18 कोचों में से 12 कोच उन्हें और उनके स्टाफ को समर्पित थे, जिनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, लाउंज, रेस्टोरेंट और पावर कार शामिल थीं।

स्टेशन पर गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मथुरा के मेयर विनोद अग्रवाल और एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति का यह मथुरा दौरा कुल सात घंटे का है, जिसमें वे धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रही हैं।

दौरे की शुरुआत उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से की, जहाँ उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भगवान के चरणों में शीश नवाया। मंदिर प्रबंधन द्वारा कन्नौज से मंगाए गए विशेष इत्र से पूजा कराई गई। मंदिर समिति की ओर से राष्ट्रपति को विशेष श्रद्धा के साथ दर्शन कराए गए। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने इसे वृंदावन के लिए गौरव का क्षण बताया।

इसके बाद राष्ट्रपति निधिवन पहुँचीं, जहाँ उन्होंने वृक्षों की पूजा की और करीब 500 मीटर की परिक्रमा लगाई। उन्होंने निधिवन में स्थित रंग महल, रास मंडल, बंशी चोरी स्थल, राधा रानी और स्वामी हरिदास जी की समाधि के दर्शन किए।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति का यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनेंगी। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह यहाँ दर्शन कर चुके हैं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »