शारदीय नवरात्रि में मथुरा बना वैष्णो देवी धाम: गुफा दर्शन को लगी भीड़, वृंदावन बना नारी शक्ति का प्रतीक

नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मथुरा और वृंदावन श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आए। मथुरा के जवाहर इंटर कॉलेज मैदान में मां वैष्णो देवी की तर्ज पर 1500 मीटर लंबी कृत्रिम गुफा बनाई गई, जिसमें अर्धकुमारी, चरण पादुका, बाण गंगा और भैरव बाबा के दर्शन भी श्रद्धालुओं को कराए जा रहे हैं।गुफा के साथ भव्य जागरण का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मां का गुणगान किया और छप्पन भोग अर्पित किए गए। वहीं वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित ‘मैत्री घर’ विधवा आश्रम में भी वृद्ध माताओं ने मां दुर्गा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। बंगाल से आई विधवा माताओं की इच्छा पर आश्रम में भव्य पूजा का आयोजन हुआ।2 अक्टूबर को सिंदूर खेला और 3 अक्टूबर को विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। 106 वर्ष तक की वृद्ध माताओं ने भी भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया।

यह भी पढ़ें : राशिफल 30 सितंबर 2025: आज दिन मंगलवार, बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों को को व्यापार में चौतरफा लाभ होने की संभावना है।

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मथुरा और वृंदावन में मां दुर्गा की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं का उल्लास देखते ही बनता है। मथुरा के जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में मां वैष्णो देवी की 1500 मीटर लंबी कृत्रिम गुफा बनाई गई, जहां जम्मू की तर्ज पर अर्धकुमारी, चरण पादुका, बाण गंगा और भैरव बाबा के दर्शन भी कराए जा रहे हैं।

गुफा में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े। आयोजन की शुरुआत वृंदावन के संत स्वामी सुतीक्षण दास महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन से की। मां को छप्पन भोग अर्पित किए गए और पूरे रात जागरण में भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ मां का गुणगान किया।

वहीं वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित विधवा आश्रम ‘मैत्री घर’ में भी नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की स्थापना की गई। यहां रहने वाली वृद्ध विधवा माताओं ने मां की पूजा-अर्चना की। आश्रम के संस्थापक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बंगाल से आई कई माताओं की इच्छा पर देवी की स्थापना की गई है।

इस विशेष मौके पर 106 साल की रेनू दासी, 97 वर्षीय राधिका दासी और 95 वर्ष की शांति कपूर जैसी वृद्ध माताएं भी पूजा में शामिल हुईं। 2 अक्टूबर को सिंदूर खेला और 3 अक्टूबर को माता का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा।श्रद्धा, सेवा और संस्कृति के इस संगम ने कान्हा की नगरी को पूरी तरह देवीमय बना दिया है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »