मथुरा में भाजपा महानगर द्वारा घटी GST, मिला उपहार–धन्यवाद मोदी सरकार” सम्मेलन का आयोजन पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में श्रीकांत शर्मा ने जीएसटी दरों में कटौती को आमजन के लिए उपहार बताया और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। शिव शंकर शर्मा ने इसे व्यापारी और उपभोक्ता वर्ग के लिए राहतकारी बताया, वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने इसे रोजगार और आर्थिक विकास से जोड़कर देखा।हरिशंकर यादव ने कहा कि यह केवल टैक्स में कमी नहीं बल्कि एक पारदर्शी और सरल कर प्रणाली की दिशा में बड़ा कदम है। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल कुंतल ने किया और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर मथुरा द्वारा रविवार को पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय में “घटी GST, मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसमें पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
विधायक श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते दस वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने GST दरों में कटौती को केवल टैक्स रियायत नहीं, बल्कि आमजन को मिला एक बड़ा तोहफा बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शिव शंकर शर्मा ने कहा कि GST दरों में कमी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को समान रूप से राहत मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए “सेतु” बनने का संदेश दिया। महापौर विनोद अग्रवाल ने इसे छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि GST दरों में कटौती विकास और जनकल्याण की दिशा में एक ठोस नीति है। भाजपा सरकार ने कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाकर छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग को मजबूती दी है।
कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें संजय शर्मा, पवन हिंडोल, अंकुर अग्रवाल, विजय शर्मा, श्याम शर्मा, ललित अग्रवाल, अमित पाठक, नितिन चतुर्वेदी, अनीश वर्मा, आकाश पचौरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।





