जात-पात की करो विदाई…हम सब हैं भाई-भाई, मथुरा में बोले धीरेंद्र शास्त्री, लोगों को वितरित किए अक्षत

जात-पात की करो विदाई...हम सब हैं भाई-भाई, मथुरा में बोले धीरेंद्र शास्त्री

सनातन एकता का संदेश लेकर निकलने वाली पदयात्रा का शंखनाद हो गया है। बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार के महंत पं. धीरेंद्र शास्त्री मथुरा पहुंचे। गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में आयोजित अक्षत महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में पं. धीरेंद्र शास्त्री पदयात्रा में शामिल होने के लिए सामाजिक संगठनों के लोगों को पीले चावल यानी अक्षत वितरित किए। यह कार्यक्रम सनातन एकता पदयात्रा के लिए आमंत्रण स्वरूप रखा गया, जो 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जाएगी। गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 5 से 6 हजार लोग पहुंचे, जिसमें साधु-संत, धर्माचार्य, सामाजिक संगठन और 543 गांवों के प्रतिनिधि शामिल रहे। शास्त्री ने जातिवाद को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और हिंदू एकता का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ पासधारकों को ही मिला और सुरक्षा के लिए कई थानों की फोर्स तैनात रही।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 15 अक्टूबर 2025: आज दिन बुधवार, बन रहा है शुक्रादित्य योग, इन राशियों के लोग यात्रा संबंधी योजना बना सकते हैं, कमाई में भी वृद्धि के योग हैं।

मथुरा में बुधवार को सनातन एकता पदयात्रा के लिए बागेश्वर धाम सरकार के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अक्षत महोत्सव के माध्यम से यात्रा का शंखनाद किया। गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ब्रज के साधु-संतों, धर्माचार्यों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को पीले चावल (अक्षत) देकर 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से जातिवाद को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा कि “हिंदू बचाओ यात्रा”, सनातन एकता यात्रा जैसे अभियान के लिए अब सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने मंच से “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई” का नारा भी दिया।

कार्यक्रम में 543 गांवों के प्रधानों, सामाजिक संगठनों और संतों की मौजूदगी रही। करीब 5 से 6 हजार की भीड़ जुटी, जिसके लिए आयोजकों ने एंट्री पास जारी किए थे। सुरक्षा के मद्देनज़र कई थानों की पुलिस तैनात की गई थी। शास्त्री ने ज्ञानानंद महाराज के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और मथुरा जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण की भी बात कही।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »