मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जंहाँ राया-बल्देव मार्ग पर गांव कारब के पास एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी.हादसे में नगला पीता निवासी 22 वर्षीय इंद्रजीत की मौत हो गई, जबकि उसका तातेरा भाई प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों मोटरसाइकिल से बल्देव से गांव लौट रहे थे. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रेम का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : राशिफल 25 अक्टूबर 2025: आज दिन शनिवार, बन रहा है सिद्धियोग, नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, संयम बनाएं रखें।

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में 22 वर्षीय इंद्रजीत की मौत हो गई, जबकि उसका तातेरा भाई प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों नगला पीता गांव, थाना राया के निवासी थे और बल्देव से किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। राया-बल्देव मार्ग पर गांव कारब के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को रौंद दिया। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर महावन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। प्रेम को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक इंद्रजीत की एक साल पहले शादी हुई थी और उसकी दो माह की एक बेटी है। वहीं, घायल प्रेम की जल्द ही शादी होने वाली थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय करने की मांग की है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »